
चतरा के DAV पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित होते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है, और हर छात्र-छात्रा ने अपने कमाल के मार्क्स से स्कूल का झंडा बुलंद कर दिया! साइंस स्ट्रीम में सृष्टि गोस्वामी ने 86% के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद शिवम (82.8%), आलिया कौसर (81.4%), हमदान (77.8%), माही (75%), आनंदी (73.6%), पुरुषोत्तम कुमार (71.8%), काशिश (66.2%) और रितिक (65.8%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
कॉमर्स में रेहान इकबाल ने 91.8% मार्क्स लाकर पूरे स्कूल का टॉप किया! कुमार आरव (75.4%), श्रेया (74%), सोनाली (71.8%), नैंसी (68.6%) और राज आर्यन (54.6%) ने भी अच्छा स्कोर बनाया। प्राचार्य, टीचर्स और पैरेंट्स ने बच्चों की इस उपलब्धि पर जमकर बधाई दी। प्राचार्य ने कहा, “ये सफलता बच्चों के मेहनत, डिसिप्लिन और टीचर्स के गाइडेंस का नतीजा है। आगे भी यही जज्बा बरकरार रखें।” स्कूल फैमिली ने सभी टॉपर्स को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
