
चतरा जिले की ईटखोरी थाना पुलिस ने 16 मार्च को मोबाइल दुकान से चोरी की घटना का खुलासा कर पांच अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक निकॉन कैमरा व चार्जर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। चोरी का माल करीब 10 लाख का आंका गया है। ईटखोरी चट्टी के दुकानदार सूरज कुमार दांगी की शिकायत पर ईटखोरी थाना कांड सं()-28/26, दि0- 16.03.26 धारा- 303(2)/334(1) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गुप्त सूचना व तकनीकी जांच से हजारीबाग व चतरा के युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी मे चंदन कुमार भोक्ता, कामेश्वर कुमार, रुबेश कुमार, खिरोधर कुमार (सभी हजारीबाग); महेश भोक्ता (पत्थलगड्डा, चतरा)। छापेमारी
टीम मे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, स०अ०नि० दुखीराम महतो, स०अ०नि० पंकज कुमार व सशस्त्र बल शामिल था।
