Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग से 1.20 करोड़ की अफीम–डोडा बरामद,एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरोह बेनकाब           
    Chatra News

    Chatra News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग से 1.20 करोड़ की अफीम–डोडा बरामद,एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरोह बेनकाब           

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत का गैर कानूनी मादक पदार्थ बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई की जानकारी समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने साझा की।
    उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय मादक पदार्थ नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से यह एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन था,जिसके तहत भारी मात्रा में गिला अफीम, डोडा,पोस्ता दाना,गांजा और नकद राशि के साथ कई दस्तावेज और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। एसपी ने आम जनता से अपील की कि नशे से दूर रहें,नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें और मुख्यधारा से जुड़कर शांतिपूर्ण जीवन जिएं। गुप्त सूचना से खुला बड़ा नेटवर्क,पाँच लोगों पर मुख्य आरोप एसपी ने बताया कि लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम–बुढ़ी और ग्राम–सीलदाग में कई व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अफीम व डोडा संग्रहित कर बिक्री की तैयारी की जा रही थी। प्राप्त सूचना के मुताबिक—मनोज गंझू, बबलू गंझू, कमलेश गंझू (तीनों पिता—राजदेव गंझू, ग्राम–बुढ़ी) बिपिन कुमार यादव (पिता तारो यादव।ग्राम–सीलदाग; अस्थायी झोपड़ी बुढ़ी में) राकेश गंझू (पिता—राजन गंझू, ग्राम—सौरु नवाडीह; ससुराल बुढ़ी में) ये सभी मिलकर अवैध नशीले पदार्थों  को ग्राम–गोदगोदिया के अजय गंझू तथा अन्य तस्करों को बेचने की तैयारी में थे। एसडीपीओ सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। दल में शामिल थे—शमी अंसारी, थाना प्रभारी (एनडीपीएस थाना, चतरा) चन्दन कुमार,थाना प्रभारी (लावालौंग) विधायक प्रसाद यादव सशस्त्र बल के जवान टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारी-बारी से अभियुक्तों के घरों और अस्थायी ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए।
    छापेमारी के दौरान पुलिस ने जब्त किया
    गिला अफीम – 16.950 किलोग्राम डोडा – 296.950 किलोग्राम गांजा – 50 ग्राम
    पोस्ता दाना – 76.700 किलोग्राम
    नकद – ₹3,11,600/-
    एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
    आधार कार्ड,पैन कार्ड,बैंक पासबुक सहित कई दस्तावेज यह बरामदगी अकेले लावालौंग क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क की व्यापकता को दर्शाती है

    एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, लगातार छापेमारी जारी

    इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या–22/2026 दर्ज की गई है, जिसमें धारा 17(सी)/18(बी)/20(बी)(2)(ए)/27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क को धर दबोचा जाएगा। चतरा पुलिस की इस कार्रवाई ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान को नई मजबूती दी है और जिले में संचालित अवैध व्यापारियों में खलबली मची हुई है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण

    June 28, 2026

    Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत

    June 28, 2026

    चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण June 28, 2026
    • Hazaribagh News : धूल-प्रदूषण और हादसों से बढ़ी चिंता, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग; नहीं हुई सुनवाई तो हजारों लोग उतरेंगे सड़क पर। June 28, 2026
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.