Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की महिला लाभुकों का 6 दिवसीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न
    Chatra News

    Chatra News : फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की महिला लाभुकों का 6 दिवसीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : महिलाओं को सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित छह दिवसीय आवासीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान (PJAA) से जुड़ी 15 महिला लाभुकों ने सहभागिता कर व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लाभुकों को किराना व्यवसाय की स्थापना, संचालन, वित्तीय प्रबंधन, ग्राहक व्यवहार, स्टॉक प्रबंधन तथा उद्यमिता विकास से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने छोटे व्यवसाय को स्वरोजगार के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाने में विशेष रुचि दिखाई तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सकारात्मक उत्साह प्रदर्शित किया।उल्लेखनीय है कि फूलो झानो आशीर्वाद अभियान झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से हाड़ीया एवं दारू बिक्री से जुड़ी महिलाओं को वैकल्पिक, सुरक्षित एवं सम्मानजनक आजीविका के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान कौशल विकास, वित्तीय समावेशन एवं आजीविका विविधीकरण के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला स्तरीय टीम द्वारा प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण सुविधा, विभिन्न सरकारी योजनाओं से अभिसरण, विपणन सहायता तथा आजीविका को अधिक सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गौरव जायसवाल, जिला प्रबंधक (SMIB) एवं PJAA नोडल श्री पप्पू कुमार तथा द नज इंस्टीट्यूट के प्रोफेशनल्स श्री शुभम एवं सुश्री प्रीति उपस्थित रहे। समापन अवसर पर जिला टीम ने लाभुकों को आश्वस्त किया कि व्यवसाय स्थापना एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए JSLPS एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से निरंतर मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : भूसार महायज्ञ में शामिल हुए विधायक कुमार उज्ज्वल दास, पांच योजनाओं का किया उद्घाटन

    June 2, 2026

    Chatra News : 9 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    June 2, 2026

    चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ढाई लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • हजारीबाग में दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, नाबालिक भाई-बहन का 27 को हुआ था हत्या June 3, 2026
    • Chatra News : फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की महिला लाभुकों का 6 दिवसीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न June 3, 2026
    • Chatra News : भूसार महायज्ञ में शामिल हुए विधायक कुमार उज्ज्वल दास, पांच योजनाओं का किया उद्घाटन June 2, 2026
    • Chatra News : 9 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता June 2, 2026
    • चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ढाई लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार June 2, 2026
    • Chatra News : मुखिया पूनम कुमारी की पहल से गाँव मे उजाला आया, पहली बार बिजली आई June 1, 2026
    • Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 1, 2026
    • चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ मिली सफलता,80 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार June 1, 2026
    • Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार May 30, 2026
    • चतरा सदर थाना की जेएसआई फिरदौस नाज़ बनी महिला थाना प्रभारी May 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.