
चतरा : राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हैया पंचायत के सुकरी गांव निवासी 18 वर्षीय मंजू कुमारी बीते 21 अप्रैल 2026 की संध्या से लापता है। मंजू कुमारी, नागेश भुइयाँ की पुत्री है। परिजनों के अनुसार वह शाम के समय अपने घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मंजू की शादी 17 अप्रैल 2026 को सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा निवासी अशोक भुइया के साथ हुई थी। परिवार वालों के अनुसार मंजू को अंतिम बार लोवागड़ा के पास देखा गया था। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब मामले की सूचना राजपुर थाना को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। मंजू कुमारी की पहचान उसके चेहरे पर मौजूद लंबे कटे हुए निशान से की जा सकती है। बेटी के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मंजू कुमारी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9025467561 या 9693428564 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि युवती को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
संवाददाता नितेश कुमार सिंह कहां
