Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा नगर परिषद ने प्रारंभ किया वेंडिंग जोन,32 पथ विक्रेताओं को मिला व्यवस्थित चबूतरा, अब फुटपाथ होंगे नो-वेंडिंग ज़ोन
    Chatra News

    चतरा नगर परिषद ने प्रारंभ किया वेंडिंग जोन,32 पथ विक्रेताओं को मिला व्यवस्थित चबूतरा, अब फुटपाथ होंगे नो-वेंडिंग ज़ोन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा नगर परिषद ने मंगलवार को TOP सदर के पास निर्मित वेंडिंग जोन का प्रारंभ किया। यह कदम शहर के पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय करने के अवसर प्रदान करने की दिशा में अहम साबित होगा। यह वेंडिंग जोन पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण अधिनियम, 2014 एवं झारखंड पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण योजना, 2017 के तहत बनाया गया है। इसे नगर विकास एवं आवास विभाग के वित्तीय सहयोग और नगरीय प्रशासन निदेशालय, झारखंड के तत्वावधान में तैयार किया गया है।

    *32 वेंडरों को मिलेगा स्थान*

    नगर प्रशासक श्रीमती विनीता कुमारी ने जानकारी दी कि वेंडिंग जोन में कुल 32 चबूतरे बनाए गए हैं। प्रत्येक वेंडर को 6×8 फीट का चबूतरा दिया जाएगा, जिसके नीचे सामान रखने के लिए लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    *समिति करेगी संचालन*

    वेंडिंग जोन के संचालन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। रख-रखाव हेतु वेंडरों से मासिक शुल्क लिया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक वेंडर के साथ दो पक्षीय इकरारनामा किया जाएगा, जिसका प्रतिवर्ष नवीनीकरण होगा।

    *फुटपाथ होंगे मुक्त*

    नगर प्रशासक ने बताया कि आने वाले दिनों में वेंडिंग जोन के आसपास की सड़कों को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। इससे फुटपाथों को अवैध दुकानदारों से मुक्त कर शहर की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। स्थान मिलने से वेंडरों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने नगर परिषद का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें व्यवस्थित जगह पर व्यवसाय करने की सुविधा मिलेगी। प्रारंभ अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक श्रीमती पिंकी सिंह, सीआरपी बिना कुमारी, नीलम देवी, संगीता देवी, मेल देवी एवं पिंकी कुमारी उपस्थित थीं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Craim News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात

    July 22, 2026

    Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम

    July 22, 2026

    Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Craim News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    • Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस July 22, 2026
    • Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश July 22, 2026
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.