Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा जिला टेंपूचालक संघ नगर परिषद के समक्ष अपनी पाँच सूत्री माँगों को लेकर एक दिवसीय धरना-सत्याग्रह का किया आयोजन ।
    Chatra News

    चतरा जिला टेंपूचालक संघ नगर परिषद के समक्ष अपनी पाँच सूत्री माँगों को लेकर एक दिवसीय धरना-सत्याग्रह का किया आयोजन ।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला टेंपूचालक संघ के जिला अध्यक्ष राजू कुमार दबगर की नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के समक्ष अधिक राजस्व यानी टैक्स के विरोध में एक दिवसीय धरना – सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का समर्थन कामरेड लक्ष्मी कांत शुक्ला मोटर ट्रांसपोर्ट कामगार यूनियन महा मंत्री और कांग्रेस के महा सचिव राजवीर ने अपना समर्थन दिया है।टेंपूचालक संघ ने अपने माँग पत्र में कहा है कि हज़ारीबाग जैसे बड़े शहर में 10 रुपये प्रति टेंपू वसूला जाता है। जबकि चतरा जैसे छोटे शहर में, जो एक छोर से दूसरे छोर तक लगभग 2 से 3 किलोमीटर की दूरी है, प्रति टेंपू 24 रुपये प्रतिदिन वसूला जा रहा है। यह पूरी तरह से अनैतिक कार्य है। इस संबंध में संघ ने 18 जुलाई 2025 को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएँ रखी थीं। उस समर्पित ज्ञापन पर लिए गए निर्णय की जानकारी संघ को नहीं दी गई। राजस्व वसूली पहले की तरह ही बेरहमी से की जा रही है।अपने मांग पत्र में टेंपूचालक संघ ने कहा है कि वे हर साल परिवहन विभाग को हजारों रुपये का रोड टैक्स देते हैं, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद हमसे टैक्स वसूलती है, जो बढ़कर 24 रुपये प्रतिदिन हो गया है।हम टेंपू चालक वर्षों से अत्यधिक टैक्स का दंश झेल रहे हैं। लेकिन नगर परिषद द्वारा आज तक टेंपू चालकों को कोई सुविधा नहीं दी गई है। जबकि हम बराबर इसकी मांग करते आ रहे हैं।इसके अलावा संघ ने अपनी समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि हम टेंपू चालकों के लिए टेंपू या टोटो, मिट्टी काटने वाले मजदूर के लिए कुदाल की तरह है। दरअसल हम मजदूर हैं जिन्हें कुदाल की बजाय टेंपू का मालिक कहा जाता है। हमें एक मजदूर के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि टेम्पू मालिक के रूप में।टेंपूचालक संघ की पाँच सूत्री माँगों में शामिल हैं: 1. नगर परिषद का राजस्व (कर) हजारीबाग की तुलना में आधा यानी 5 रुपये प्रतिदिन की दर से शुल्क लिया जाए। 2. कर के बदले नो लॉस नो प्रॉफिट की तर्ज पर टेंपू स्टैंड, रैन बसेरा, कैंटीन संचालन और पेयजल की व्यवस्था की जाए। परिवहन विभाग द्वारा उत्पन्न आपदाओं पर रोक लगाई जाए। हमें प्रतिवर्ष एकमुश्त अनुदान दिया जाए और कर वसूलने वाले रंगदारों द्वारा टेंपू चालकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए।

    संघ ने अपने मांग पत्र में कहा है कि इस संबंध में उपायुक्त, चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा, जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा, सचिव राज्य परिवहन, हजारीबाग, मंत्री परिवहन विभाग, झारखंड, रांची, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जर्नादन पासवान, सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार, ब्रजकिशोर तिवारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष चतरा, अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ, चतरा और महासचिव, सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियंस ऑफ इंडिया (सी.आई.टी.यू.) झारखंड राज्य कमेटी रांची को प्रतिलिपि समर्पित किया जा रहा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: आस्था और उल्लास से गूंज उठा शहर

    July 16, 2026

    Chatra News : 20 जुलाई को चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

    July 16, 2026

    Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: आस्था और उल्लास से गूंज उठा शहर July 16, 2026
    • Chatra News : 20 जुलाई को चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर होगा मंथन July 16, 2026
    • Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी July 15, 2026
    • चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान July 15, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण July 14, 2026
    • NO Entry तोड़ने वालों पर CO गौरव कुमार का सख्त एक्शन, दो कोयला हाइवा चालकों पर FIR की July 14, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में झूलते बिजली के तार बने मौत का फंदा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा July 14, 2026
    • Chatra News : बिरजू भुइयां के घर के पास चापाकल बंद — टोले में पानी का विकट संकट July 14, 2026
    • Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली July 14, 2026
    • मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न,अनाथ, एकल अभिभावक एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं : उपायुक्त July 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.