Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने आज चतरा सदर प्रखंड के पकरिया में नव निर्मित वृद्धा आश्रम संचालन का किया उद्घाटन। उपायुक्त ने उपस्थित वृद्ध लोगों के बीच धोती-साड़ी एवं कंबल का किया वितरण।
    News

    चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने आज चतरा सदर प्रखंड के पकरिया में नव निर्मित वृद्धा आश्रम संचालन का किया उद्घाटन। उपायुक्त ने उपस्थित वृद्ध लोगों के बीच धोती-साड़ी एवं कंबल का किया वितरण।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर प्रखंड के पकरिया में नवनिर्मित वृद्धा आश्रम संचालन का उद्घाटन उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान के द्वारा किया गया। उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध लोगों के बीच वृद्धा आश्रम की आवश्यकता एवं महत्ता के बारे में चर्चा करते हुए बुजुर्गों के प्रति आदर सम्मान रखने की अपील की ताकि वृद्धा आश्रम में आश्रय लेने की आवश्यकता किसी को न पड़े। उन्होने शिलापट्ट का अनावरण कर वृद्धा आश्रम का प्रत्येक कमरे, भोजन कक्ष, आवासन कक्ष, पेयजल आदि सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं मौके पर उपस्थित संबंधित संचालन कर्ता को विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप वृद्धा आश्रम संचालन करने का निर्देश दिया। साथ ही वृद्धा आश्रम के रिक्त स्थानों पर जे0एस0एल0पी0एस के माध्यम से दीदी बाड़ी योजना के तहत बागवानी करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने वृद्ध लोगों के लिए सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु रैम्प बनाने का निर्देश दिया। उन्होने कार्यक्रम समापन के समय वृद्धा आश्रम परिसर में औषधीयुक्त पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उक्त मौके पर उपायुक्त द्वारा उपस्थित वृद्ध लोगों के बीच धोती-साड़ी एवं कंबल का वितरण किया गया। वहीं आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति जागरूकता लाने की अपील की गई। समाज कल्याण शाखा के दिशा-निर्देश पर कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव ने किया। वृद्धा आश्रम उद्घाटन कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, संबंधति क्षेत्र के पूर्व वार्ड सदस्य, डीपीएम जे0एस0एल0पी0एस, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा, क्षेत्र के ग्रामीण, सेविका/सहायिक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026

    कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.