
मयूरहंड/चतरा । थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि ढोढ़ी दुर्गा मंदिर ग्राउंड में तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मैदान में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल: हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को हजारीबाग भेज दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन ट्रैक्टर को जब्त नहीं कर पाई है।वही ट्रैक्टर चालक बाबूलाल दंगी के बेटा दिलिप कुमार दांगी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
