Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » गिद्धौर प्रखंड के 22 गांव में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, पुनः कमल खिलाने की अपील
    Chatra News

    गिद्धौर प्रखंड के 22 गांव में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, पुनः कमल खिलाने की अपील

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 4, 2024Updated:May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने आज चतरा विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर प्रखंड के 22 गावों में सघन जनसंपर्क अभियान कर लोगों से चतरा में पुनः कमल खिलाने की अपील किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में झारखण्ड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं सिमरिया से विधायक किशुन कुमार दास जी एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता जी एवं ज़िला मंत्री सह गिद्धौर प्रभारी श्रीमती सुनीता देवी जी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए I कालीचरण सिंह ने पहरा पंचायत के पहरा, केंआ, ग्रवाही, गिद्धौर पंचायत के मुख्य चौक, ब्लॉक मोड, सलगा होते हुए पंचायत बारीसाखी के नयाखाप, पेक्सा, पांडेमहुआ चौक, बारीसाखी, मायाडीह, पंचायत मंझगाँवा के सिंदवारी कला, सिंदवारी खुर्द, मंझगाँवा, ब्रहमपुर मोड़, घटेरी, सरहैता, गड़के, पिंडारकोण, पंचायत बारीयातु के गांगपुर, पंचायत द्वारी, तिलैया, द्वारी एवम् पंचायत बारीयातु और ईचाक गावं में डोर टू डोर कैपैन कर स्थानीय लोगों से उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगाI सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह जी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के मुद्दे एवं चतरा वसियों की मांग पर केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें चतरा क्षेत्र के लोगों के सेवा का अवसर प्रदान किया है, इस क्षेत्र का बेटा होने के कारण मैं चतरा वसियों की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। कलीचरण सिंह ने कहा कि मोदी जी का 10 साल का कार्यकाल तो बस एक ट्रेलर था देश एवं इस क्षेत्र के विकास का कार्य अभी और बांकी है देश के साथ चतरा को अभी और भी विकसित बनाना है मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए हमें आपका साथ और समर्थन चाहिए और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जैसे देश ने इस बार भाजपा को 400 पार का मन बना लिया है उसी तरह चतरा की जनता ने भी इस बार यहां से पुनः कमल खिलाने का मन बना लिया है i कालीचरण सिंह ने कहा है कि इंडिया एलायंस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं इनके नेताओं का यहां के लोगों के दुख-सुख एवं परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है ये सिर्फ़ अपना विकास करना जानते है और इन्होंने यहां के लोगों के साथ सिर्फ़ छल ही किया है जनता इन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है।भारतीय जानता पार्टी चतरा समेत 2024 के इस चुनाव में झारखण्ड की सभी 14 लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड वोट से जीत दर्ज करेगी I

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026

    ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.