Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम
    Chatra News

    चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौ#त हो गई। मृतका कांग्रेस नेता एवं पोशाक गारमेंट्स के संचालक श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।
    जानकारी के अनुसार हंटरगंज बाजार स्थित वस्त्रलोक के समीप वृद्ध महिला मॉर्निंग वॉक के लिये निकली थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला की मौके पर ही मौ#त हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि फरार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाई जाए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि हाइवा की पहचान कर ली गई। जल्द ही जब्त किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क जाम है। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
    लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम भारी वाहनों पर लगाम कौन लगाएगा? कब तक लोगों की जान यूं ही सड़क दुर्घटनाओं में जाती रहेगी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि न जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही जिला प्रशासन ठोस पहल कर रहा है। तेज रफ्तार, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है।

    संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

    May 16, 2026

    Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला

    May 16, 2026

    Chatra News : वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    May 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली May 16, 2026
    • चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम May 16, 2026
    • Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला May 16, 2026
    • Chatra News : वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक May 15, 2026
    • Chatra News : आधी रात सड़क पर उतरे डीटीओ महेश्वरी यादव, 2.65 लाख जुर्माना से मचा हड़कंप! May 15, 2026
    • Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश May 14, 2026
    • Chatra News : दवा दुकानदारों का बिगुल: 20 मई को चतरा से लेकर देशभर हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी पर भड़का गुस्सा! May 14, 2026
    • चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज May 14, 2026
    • Chatra News : अफीम की खेती और तस्करी को रोकने के लिए कुंदा में चलाया गया जागरूकता अभियान May 14, 2026
    • चतरा पुलिस ने अफीम कारोबार के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई,10 लाख रुपए मूल्य के 2.28 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार May 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.