Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बाबूलाल मरांडी ने कहा कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी,राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बताएं, शरिया बड़ा या संविधान
    Ranchi News

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी,राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बताएं, शरिया बड़ा या संविधान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मर्यादाओं को , लोकतंत्र को जितना प्रहार किए वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है।

    कहा कि कांग्रेस ने सत्ता केलिए संविधान की मूल भावना को भी बदल दिया।और लोकतंत्र को मार डालने की हर संभव कोशिश की।

    कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान में संशोधन किए।जो केवल तुष्टीकरण और सत्ता केलिए हुआ। कांग्रेस ने संविधान को तुष्टीकरण का घोषणापत्र बना दिया

    कहा कि प्रथम संविधान संशोधन अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहला प्रहार पंडित नेहरू ने किया ताकि सरकार की आलोचना करने वाले पर कार्रवाई की जा सके।इसने अनुच्छेद 19(1)(a) में कटौती की और प्रेस की आज़ादी को सीमित किया। संविधान लागू करने के कुछ ही समय बाद नेहरू द्वारा इसमें संशोधन दिखता है की नेहरू सविंधान की कितनी इज्जत किया करते थे.

    कहा कि इसी तरह आर्टिकल 35A – असंवैधानिक तरीके से शामिल करना। कश्मीर से संबंधित यह अनुच्छेद राष्ट्रपति के आदेश द्वारा लागू किया गया, न कि संसद द्वारा या सविंधान संशोधन द्वारा।संविधान संशोधन की प्रक्रिया की अवहेलना कर इसे एकतरफा लागू किया गया। देश तो तो अपनी जागीर समझते ही थे सविंधान को भी अपनी जागीर समझाते थे.

    कहा कि चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराना यह कांग्रेस की फितरत रही है।गैर-कांग्रेसी सरकारों को बार-बार गिराने के लिए राष्ट्रपति शासन (Art. 356) का दुरुपयोग किया गया।लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का यह गंभीर उदाहरण था।

    कहा कि 1966–1977 के बीच संविधान में 25 बार संशोधन किया गया।

    कहा कि गोलकनाथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने मूल अधिकारों को संशोधित न करने की बात की थी।कांग्रेस सरकार ने दो-तिहाई बहुमत पाकर इस निर्णय को पलटते हुए 24वां संशोधन पारित कर दिया।

    कहा कि न्यायपालिका में हस्तक्षेप करते हुए इंदिरा गांधी ने 25 अप्रैल 1973 को तीन वरिष्ठतम न्यायाधीशों को दरकिनार कर A.N. Ray को CJI नियुक्त किया।यह निर्णय केशवानंद भारती केस में बहुमत के विरुद्ध मत देने वाले जज को प्रमोट करके न्यायपालिका पर दबाव बनाने का प्रयास था।केशवानंद भारती केस और “मूल ढांचे” की रक्षा (1973)कांग्रेस द्वारा संविधान के मूल ढांचे को बदलने की कोशिशों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने “Basic Structure Doctrine” घोषित किया।यह संविधान की आत्मा की रक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय था। सर्वोच्च न्यालय ने कांग्रेस के आए दिन सविंधान में कर रहे संशोधन से तंग आकर यह फैसला लिया था

    कहा कि 42वां संविधान संशोधन इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल के दौरान पारित यह संशोधन इतना व्यापक था कि इसे “मिनी संविधान” कहा गया।यह न्यायपालिका, संसद और मूल अधिकारों को कमजोर करने की साज़िश थी। सविंधान पर इस व्यापक प्रहार को जनता पार्टी ने आकर रोका. 

    कहा कि प्रस्तावना में बदलाव (42वां संविधान संशोधन, 1976)संविधान की आत्मा और सार प्रस्तावना होती है।
    •कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान “समाजवादी”, “धर्मनिरपेक्ष” और “राष्ट्रीय अखंडता” जैसे शब्द जोड़े।यह कार्य बिना आम सहमति या जनमत के किया गया और इसे मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित माना गया। मुस्लिम वोट बैंक को साधने के प्रयास में सविंधान के सार को ही बदल दिया गया. मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस सविंधान की मूल भावना को ही नष्ट करने पर उतारू हो गई।
    आपातकाल यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन माना जाता है।
    मौलिक अधिकारों, प्रेस की स्वतंत्रता, और न्यायपालिका की स्वायत्तता पर खुला हमला किया गया।

    किचन कैबिनेट” की संस्कृति
    •इंदिरा गांधी, राजीव गांधी. मनमोहन सिंह के समय तो किचन कैबिनेट सोनिया गांधी के घर में शिफ्ट हो गया था. या संविधान द्वारा मानक संसदीय लोकतंत्र के बिल्कुल विरुद्ध था. शाहबानो केस में दखल (1986)
    •सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम महिला को गुज़ारा भत्ता देने का फैसला दिया गया।राजीव गांधी सरकार ने एक विशेष कानून बना कर यह फैसला पलट दिया।यह संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का खुला उल्लंघन था — अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की चरम सीमा। मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए पूरे के पूरे सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को बदलना अपने आप में एक उदाहरण है कि किस तरह से सविंधान की धज्जिया उड़ायी जाती है.

    कहा कि संसद की गरिमा का अपमान – राहुल गांधी द्वारा कैबिनेट पेपर फाड़ना संवैधानिक संस्थाओं का बड़ा अपमान है।

    कहा कि सविंधान संसदीय लोकतंत्र पर भरोसा करता है. संसद की प्रक्रिया में कैबिनेट फैसले सर्वोच्च होते हैं।
    राहुल गांधी द्वारा सार्वजनिक स्थल में कैबिनेट के दस्तावेज फाड़ना संसदीय प्रणाली का सीधा अपमान है।

    संसद और संस्थाओं की अवहेलना – ED और कोर्ट के प्रति अवमानना
    यह वही संस्थाएं हैं जो संविधान और संसद की प्रक्रिया से बनी हैं। पूरे देश में ED कार्यालय के सामने हिंसक प्रदर्शन कर अधिकारियों को धमकाया गया. एक परिवार को समस्या को दूर करने के लिए कांग्रेस ने पूरे देश को बंधक बनाया.

    कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और JMM के नेताओं द्द्वारा खुलेआम ऐसे बयान दिए गए जिनमें शरीयत को संविधान से ऊपर बताया गया।संविधान की सर्वोच्चता पर सीधा प्रश्न खड़ा हुआ। वक़्फ़ क़ानून पर हो रहे हिंसक विरोध और कांग्रेस को इसका समर्थन इसका सीधा उदाहरण है। झारखंड DGP नियुक्ति विवादराज्य की प्रशासनिक नियुक्तियों में संविधान को नजरअंदाज कर राजनीतिक हस्तक्षेप किया गया। मुस्लिम आरक्षण की साज़िश – सच्चर और रंगनाथ मिश्रा कमेटीUPA सरकार ने इन रिपोर्टों के आधार पर मुस्लिम समुदाय को SC/ST कोटे में शामिल करने की सिफारिश की।यह संविधान प्रदत्त आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का प्रयास था। कर्नाटक में यह प्रयोग हाल फिलहाल में किया गया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कृत्यों केलिए जनता से माफी मांगे। प्रेसवार्ता में प्रवक्ता राफिया नाज एवं योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.