Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के लिए जागरुकता जरूरी: विनय मिश्रा, अब नहीं जाना होगा सिविल सेवा परीक्षा के तैयारी के लिए दिल्ली
    Chatra News

    सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के लिए जागरुकता जरूरी: विनय मिश्रा, अब नहीं जाना होगा सिविल सेवा परीक्षा के तैयारी के लिए दिल्ली

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा । समाहरणालय के समीप जिला परिषद परिसर स्थित होटल उत्सव हॉल के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली से आए चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा व जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने कहा कि चतरा समेत झारखंड के विद्यार्थियों में पोटेंशियल के साथ साथ हर वह क्षमता मौजूद है, जो उसे सफल इंसान बना सकता है। जरूरत सही दिशा, मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण पहलू है, वह है जागरूकता। सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का ख्वाब कई अभ्यर्थियों में होता है लेकिन इस और जागरूकता की कमी के कारण कई अभ्यर्थी सही वक्त पर तैयारी नहीं कर पाते हैं। सिविल सेवा के ख्वाब रखने वाले अभ्यर्थियों को सही समय पर तैयारी करना भी अहम है। उन्होंने कहा कि चाणक्य आईएएस अकैडमी में 3 वर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स खास उन अभ्यर्थियों के लिए अहम है, जो 10+2 उत्तीर्ण के बाद ही यूपीएससी की तैयारी करने लगते हैं। ग्रेजुएशन और यूपीएससी का पाठ्यक्रम एक-दूसरे का पूरक साबित होता है, जिससे ग्रेजुएशन की भी तैयारी में सहायक साबित होता है और पहले या दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी में तब्दील कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी और जेपीएससी के लिए चाणक्य आईएएस एकेडमी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कक्षाएं जो राजधानी दिल्ली में विषय विशेषज्ञ लेते हैं, उन्हीं विषय विशेषज्ञों के माध्यम से हजारीबाग, रांची और धनबाद की शाखाओं में कक्षाएं संचालित कराई जाती है। साथ ही डाउट क्लासेज, अत्याधुनिक लाइब्रेरी व स्मार्ट कक्षाएं भी अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि चाणक्य आईएएस एकेडमी से जेपीएससी की परीक्षा में भी सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। खास कर देश की राजधानी दिल्ली में अभ्यर्थियों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं हजारीबाग के अभ्यर्थियों को भी दी जाती है ऐसे में आर्थिक रूप से एकेडमी से यूपीएससी या जेपीएससी की तैयारी कर अभ्यर्थी सफलता हासिल कर सकते हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में अभ्यर्थी का ज्यादा समय सर्वाइव करने में ही निकल जाता है। श्री मिश्रा ने वैसे अभिभावकों, जो अपने स्टेटस के हिसाब से अपने होनहारों को दिल्ली जैसे शहर में भेजना चाहते हैं, उनसे अपील की है कि दिल्ली जैसी तमाम सुविधाएं हजारीबाग के चाणक्य आईएएस एकेडमी में उपलब्ध है। ऐसे में ना केवल यहां आर्थिक बचत होगी बल्कि अभ्यर्थियों को पढ़ाई के लिए एक बेहतर और अनुकूल वातावरण भी मिलेगा। वहीं मीडियाकर्मियों से बातचीत में देश की राजधानी दिल्ली से चलकर आईं चाणक्य आईएएस एकेडमी की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने कहा कि करियर चुनाव में मार्गदर्शन आवश्यक है ?। साथ ही एकाग्रता के साथ किया गया परिश्रम भी सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चाणक्य आईएएस एकेडमी से तैयारी कर यूपीएससी और जेपीएससी में सफल हुए कई अभ्यर्थी ईसका जीता जाग़ता उदाहरण हैउन्होंने कहा कि चाणक्य आईएएस एकेडमी में यूपीएससी के लिए तीन वर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स प्रीलिम्स मेन्स के साथ-साथ साथ ही ग्रेजुएशन किए हुए अभ्यर्थियों के लिए दो वर्षीय और एक वर्षीय कोर्स भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हजारीबाग, रांची और धनबाद के शाखाओं में अभ्यर्थियों के लिए वे सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो देश की राजधानी दिल्ली में अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाती है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026

    Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.