Author: Sankalan News

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन जी के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित  आवास पहुंचे।  यहां उन्होंने दिवंगत रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी  गहरी संवेदना जताई।  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को  यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की। विदित हो कि  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी का 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन…

Read More

चतरा : आरबी अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर में मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 200 से अधिक लोग जाँच के लिए पहुँचे। ह्रदय-छाती एवं गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ डॉ. आदिल शाह, मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इरफान और आरबी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. टी. थॉमस ने शिविर में मरीजों का उपचार किया।चिकित्सकों ने जाँच के बाद अस्पताल में 15 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन भी किया। स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गईं। अस्पताल के निदेशक जीएस राजू एवं विनय कुमार केसरी…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड उप प्रमुख के ऊपर पैसे वसूलने का आरोप से बौखलाए उप प्रमुख महमूद खान एवं उसके आदमियों के द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई।उक्त विषय को लेकर कोची गांव निवासी महफूज खान नें लावालौंग थाना में आवेदन दिया है।आवेदन में उसने लिखा है कि प्रेम प्रसंग में महमूद खान के द्वारा अवैध वसूली करने का मैंने विरोध किया था।इसके बाद मैं मंगलवार की शाम चार बजे कल्याणपुर चौंक पर था।इसी बीच महमूद खान सवारी गाड़ी में सवार होकर दर्जनों लोगों के साथ पहुंचा और पक्की सड़क पर पटक कर मुझे लात घुसो…

Read More

चतरा नगर परिषद ने मंगलवार को TOP सदर के पास निर्मित वेंडिंग जोन का प्रारंभ किया। यह कदम शहर के पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय करने के अवसर प्रदान करने की दिशा में अहम साबित होगा। यह वेंडिंग जोन पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण अधिनियम, 2014 एवं झारखंड पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण योजना, 2017 के तहत बनाया गया है। इसे नगर विकास एवं आवास विभाग के वित्तीय सहयोग और नगरीय प्रशासन निदेशालय, झारखंड के तत्वावधान में तैयार किया गया है। *32 वेंडरों को मिलेगा स्थान* नगर प्रशासक श्रीमती विनीता कुमारी ने जानकारी दी कि वेंडिंग जोन में कुल 32…

Read More

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने 17 एवं 18 अगस्त को चतरा जिले का दौरा किया। दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने जिले में बाल अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के प्रथम दिन श्री तिवारी ने इटखोरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नगर भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होंने हंटरगंज प्रखंड के खनन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहाँ बाल श्रम में संलिप्त पाए जाने वाले बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। वहीं दूसरे दिन समाहरणालय…

Read More

हजारीबाग/बड़कागांव। झारखंड के बड़कागांव में एनटीपीसी विस्थापितों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 70 दिनों से धरने पर बैठे रैयतों ने अब चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 18 अगस्त के बाद कोयला खनन बंद कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में समाजसेवी रवि पांडे ने सत्याग्रह पर बैठने की चेतावनी दी है। रवि पांडे ने आरोप लगाया कि बड़कागांव की विस्थापन समस्या को राजनीतिक परिवारों ने अपनी रोटियां सेंकने का माध्यम बना लिया है, जबकि असली पीड़ा स्थानीय आदिवासी व गरीब परिवारों की है। उन्होंने कहा कि “विस्थापितों की लड़ाई में आज…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड के उप प्रमुख महमूद खान के ऊपर एक प्रेम प्रसंग में एक लाख इक्कीस हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला थाना में दर्ज कराया गया है।उक्त विषय के संबंध में हेडुम पंचायत के कोची गांव के एक दलित परिवार के व्यक्ति नें आवेदन देकर कहा है कि विगत 12 अगस्त की शाम जबड़ा गांव निवासी प्रमोद साव का पुत्र रवि कुमार मेरे घर आया था।वह मेरी नाबालिक पुत्री के साथ घर में बात कर रहा था इसी दौरान गांव वाले दरवाजा बंद कर दिए।सुबह जब दोनों से पूछताछ हो रहा था इसी बीच उप प्रमुख…

Read More

लावालौंग/चतरा : अफीम उत्पादन एवं तस्करी मामले में पुलिस नें गिरफ्तार कर दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के ऊपर 2024 और 2025 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें थाना क्षेत्र के जोभी गांव निवासी तापेश्वर यादव एवं सम्भे गांव निवासी करम गंझू का नाम शामिल है।आगे थाना प्रभारी ने बताया कि तापेश्वर यादव के द्वारा अफीम उत्पादन करने का मामला दर्ज किया गया था।वहीं करम गंझू के घर से अफीम बरामद होने के बाद उसके ऊपर मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज…

Read More

रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने राज्य के तमाम उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था में यह सुनिश्चित करें कि कोई योग्य लाभुक उससे वंचित नहीं रहे। वहीं मृत लाभुकों को चिह्नित कर उन्हें प्राथमिकता के स्तर पर हटाये, ताकि नये लाभुक जोड़े जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रक्रिया में इस पर फोकस करें कि डाटा में कोई त्रुटि नहीं रहे। लाभुकों के केवाईसी पूर्ण हों। इसमें कोई समस्या हो, तो उसका परीक्षण करें कि कहां दिक्कत है और उसका समयबद्ध तरीके से निपटारा करें। हर माह इसका भौतिक निरीक्षण…

Read More

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त मिली गुप्त सूचना के आधार पर पत्थलगडा थाना क्षेत्र के ग्राम लेम्बोईया मंदिर के पीछे मैदान के पास से अवैध अफीम/बाउन शुगर की खरीद बिक्री की जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के आधार पर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसपी के द्वारा एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित दल द्वारा छापामारी के क्रम में लेम्बोईया मंदिर के पीछे मैदान में जर्जर मकान के पास से दिवाकर कुमार उर्फ अविनाश कुमार,उम्र करीब 20 वर्ष,पिता स्वर्गीय सत्येन्द्र दाँगी,ग्राम नावाडीह.ओमकार दांगी,उम्र करीब 32 वर्ष,पिता अरूण…

Read More