Chatra : लावालौंग के नए थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा के पदभार संभालते ही थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर चोर वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं और पुलिस मुख्य दर्शक बनी हुई है। सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने थाना मुख्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित मनोज प्रसाद केसरी और परदेसी भुईयां के घर को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर मनोज प्रसाद केसरी के घर से करीब एक लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये के…
Author: Sankalan News
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने जिले में प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, राजस्व उप निरीक्षक पंकज कुमार दुबे सहित सदर अंचल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उपायुक्त पहले चंगेर पहुँचीं जहाँ उन्होंने इंडस्ट्रियल पार्क के लिए लगभग 25 एकड़ के क्षेत्र को चिन्हित करने हेतु स्थल का अवलोकन किया। इसके बाद वे किशुनपुर पहुँचीं और वहाँ सोलर पार्क के लिए लगभग 25 एकड़ क्षेत्र से ज्यादा के…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय निवासी सह रक्तमित्र लावालौंग के संस्थापक विवेक केसरी को संघर्ष ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए विवेक केशरी नें बताया कि रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद एवं भूली ब्लड डोनर्स धनबाद के तत्वाधान में उक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें नेपाल,भूटान, झारखंड समेत 18 राज्यों के रक्तवीरों को आमंत्रित किया गया था।सभी आमंत्रित रक्तवीरों सह सामाजिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,धनबाद विधायक राज सिन्हा,पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के द्वारा सम्मानित होने…
हजारीबाग | झारखंड जन संस्कृति मंच, हजारीबाग द्वारा आयोजित मासिक कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन एम.जे. कॉम्प्लेक्स स्थित मिराकल इंग्लिश कोचिंग सेंटर में किया गया। साहित्य और संस्कृति के इस चार घंटे लंबे उत्सव में बड़ी संख्या में कवि, साहित्यकार और साहित्यप्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुरेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार कर्ण और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक सह कवि राजेश्वर कुमार उपस्थित रहे। सम्मान और स्वागत से हुई शुरुआत आयोजन की शुरुआत झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, हजारीबाग की नई कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों — अध्यक्ष राजु विश्वकर्मा, सचिव…
लावालौंग/चतरा : एक दिन पूर्व मीडिया में प्रमुखता से बेसहारा विधवा सुमिता की खबर छपने के बाद अब मंधनियां पंचायत की मुखिया दहनी देवी तथा प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक ( बीपीएम) ने अपने सहयोगियों के साथ सहयोग के लिए कदम बढ़ाया है। मुखिया पति भोला राम ने चावल,आटा,आलू,हल्दी,तेल समेत अन्य खाने-पीने की सामग्री खरीद कर सुमिता के घर पहुंचकर वही पर बीपीएम भी राशनउसे मुहैया कराया। साथ ही कहा कि बीडीओ विपिन कुमार भारती जी के द्वारा उठाए गए कदम को पूरा करने का जिम्मा मैं ले रहा हूँ। सुमिता एवं उसके दोनों बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आधार कार्ड…
हजारीबाग | हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 5 वर्षीय आतिफ के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। आतिफ, जो जन्म से नहीं बल्कि एक हादसे के बाद बोलने और सुनने की क्षमता खो चुका है, अब ट्रस्ट की मदद से अली यावर जंग राष्ट्रीय वाणी एवं श्रवण विकलांगता संस्थान, कोलकाता में इलाज के लिए रवाना हो गया। आतिफ की दर्दभरी कहानी आतिफ, पिता स्वर्गवासी, माँ रुकसाना खातून — सुल्ताना, हजारीबाग निवासी। डेढ़ साल की उम्र में छत से गिरने के कारण आतिफ के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह एक महीने तक कोमा में रहा।…
चतरा जिला टेंपूचालक संघ के जिला अध्यक्ष राजू कुमार दबगर की नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के समक्ष अधिक राजस्व यानी टैक्स के विरोध में एक दिवसीय धरना – सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का समर्थन कामरेड लक्ष्मी कांत शुक्ला मोटर ट्रांसपोर्ट कामगार यूनियन महा मंत्री और कांग्रेस के महा सचिव राजवीर ने अपना समर्थन दिया है।टेंपूचालक संघ ने अपने माँग पत्र में कहा है कि हज़ारीबाग जैसे बड़े शहर में 10 रुपये प्रति टेंपू वसूला जाता है। जबकि चतरा जैसे छोटे शहर में, जो एक छोर से दूसरे छोर तक लगभग 2 से 3 किलोमीटर की दूरी…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड के लामता गांव निवासी प्रमोद कुमार को कुछ दिनों पूर्व इन्हें जेएमएम पार्टी के कुशल नेतृत्व में प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई थी, जिसमें इनकी कुशल कार्यशैली को देखते हुए जिला में इन्हें मनोनीत किया गया है। तथा युवा मोर्चा के जिला संगठन सचिव के पद पर विश्वास जताते हुए इन्हें इस कार्य को सोपा गया इस पर के उच्च पदाधिकारी ने भविष्य में और बेहतर कार्य करने की कामना किया। साथ ही साथ मुकेश कुमार, विवेक कुमार, राम केवल प्रसाद, बासुदेव भारती, अवध प्रसाद, बालेश्वर कुमार ,राजेश कुमार विश्वकर्मा, जयराम कुमार, दिलीप कुमार, द्वारिका प्रसाद,…
हजारीबाग | झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) द्वारा संचालित “हर घर नल-जल योजना” शहरवासियों के लिए राहत के बजाय परेशानी का सबब बन गई है। दस वर्ष पूर्व ₹400 करोड़ की लागत से शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी योजना अब ₹500-600 करोड़ के बजट को पार कर चुकी है। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता का कहना है कि “मेरी आवाज़ सुनें, व्यवस्था बदलें,” क्योंकि इस परियोजना की धीमी प्रगति और अव्यवस्था ने हजारीबाग की सड़कों और जल आपूर्ति व्यवस्था दोनों को बदहाल कर दिया है। सड़कों की हालत खस्ता, फेबर ब्लॉक उखाड़े जा रहे योजना के तहत रोज अलग-अलग वार्डों…
Chatra : झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दमनकारी नीति और काला कानून के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने चतरा जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने काला बिल और काला कानून लाया है। इन्हीं गलत नीतियों के विरोध में पूरे झारखंड में पार्टी द्वारा पुतला दहन कर सांकेतिक संदेश दिया जा रहा है। कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि किस तरह से केंद्र…
