चतरा सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है। जिले का यह सबसे बड़ा अस्पताल अब सर्जन विहीन हो गया है। दरअसल, अस्पताल के एकमात्र सर्जन डॉक्टर मनीष लाल का हाल ही में स्थानांतरण हो गया है। यही नहीं, ऑपरेशन के दौरान सबसे अहम भूमिका निभाने वाले एनेस्थीसिया विभाग की हालत भी दयनीय है। यहां पदस्थापित तीन एनेस्थेटिक में से दो डॉक्टर कार्तिक उरांव और डॉक्टर प्रवीण कुमार—का तबादला हजारीबाग कर दिया गया है। अब पूरा विभाग और मरीजों की जिम्मेदारी डॉक्टर पंकज कुमार के कंधों पर आ गई है, जो पहले से ही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक…
Author: Sankalan News
चतरा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप हैलीपेड मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर चतरा जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में वॉलीबॉल,कबड्डी, वेटलिफ्टिंग,कुश्ती खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी,जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार,जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर जिला ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो शाहबान,जिला वेटलिफ्टिंग संघ…
झारखंड सरकार के दो मंत्रियों सुदिव्य कुमार सोनू एवं डॉ इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक अंकित मिश्रा को गिरिडीह पुलिस ने पडोसी राज्य बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है।युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी भरा वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस संबंध में आज प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरिडीह एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में लगी हुई थी। जिसके बाद तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर युवक की गिरफ्तारी पटना से की गई। वहीं युवक का अभी…
चतरा नगर परिषद ने बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। यह अभियान पोस्ट ऑफिस चौक से चतरा चौक होते हुए पुराना पेट्रोल पंप तक चलाया गया।अभियान में नगर पालिका के डेविड गुड़िया के नेतृत्व में कनीय अभियंता, टैक्स कलेक्टर और थाना पुलिस बल मौजूद थे। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों से फाइन भी वसूला गया। डेविड गुड़िया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण से मुक्त करना और यातायात को सुचारु रूप से चलाना है। पिछले एक माह से शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा एवं शहर को…
लावालौंग: थाना क्षेत्र में हत्या एवं मारपीट मामले में फरार तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि हेडुम पंचायत के कोची गांव निवासी राजू भुइयां के ऊपर अपने पिता,माता एवं बहन के साथ मिलकर अपने ही पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाने का मामला दर्ज था।मामला दर्ज होने से लेकर राजू भुइयां फरार चल रहा था, जिसे छापेमारी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक सप्ताह पूर्व राजू के पिता चंना भुइयां को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।…
हजारीबाग | समाजसेवी सह शांति समिति सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी फहीम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने नवाबगंज पानी टावर पर जारी पानी की भारी बर्बादी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। यह पानी टावर शहर के बड़े हिस्से को जल आपूर्ति करता है, लेकिन फिल्टरिंग के बाद विभाग द्वारा सड़क किनारे लगाए गए नलों से लगातार पानी बहता रहता है। संजर मलिक ने बताया कि इन नलों को डायरेक्ट मेन लाइन से जोड़ा गया है, जहां न तो खोलने-बंद करने का कोई सिस्टम है और न ही सुरक्षा का इंतजाम। अगर विभाग बंद करने का सिस्टम लगाता भी है…
Chatra : उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने गुरुवार को इटखोरी प्रखंड का दौरा कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति का जायज़ा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि इनका लाभ सीधे जनता तक पहुंच सके। दौरे की शुरुआत में उपायुक्त ने बक्सा डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के विश्रामगृह तथा आसपास की व्यवस्था को देखा और पर्यटन विभाग को डैम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, वाहन पार्किंग और रेस्ट हाउस निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर बल देने को कहा। उन्होंने कहा…
हजारीबाग। वार्ड पार्षद 32 सुनिता देवी ने अपने पति स्वर्गीय मंजीत यादव के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाते हुए शमा लाइब्रेरी के विकास हेतु सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे लाइब्रेरी की प्रगति और शिक्षा के प्रसार में हर संभव प्रयास करेंगी। शमा लाइब्रेरी, जो 1971 से संचालित हो रही है, पिछले 53 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यहां से तैयारी कर अनेक विद्यार्थियों ने जेपीएससी और अन्य सिविल सेवा परीक्षाएं पास कीं और समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहे हैं।लाइब्रेरी के सचिव मो. मुस्तकिम उर्फ मंडुल ने बताया…
चतरा. चतरा कॉलेज परिसर में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई. झगड़े को रोकने पहुंचे कॉलेज के कर्मी जयविंद सिंह को माथे पर मार कर घायल कर दिया गया. अन्य कर्मियों ने वहां पहुंचकर उन्हें उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. लोगों व छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. कॉलेज में पढ़ाई-लिखाई का माहौल बनाना चाहिए. क्या है मामला जानकारी के अनुसार कॉलेज के कई छात्रों को ई-कल्याण (छात्रवृत्ति) डीएलसी से रिजेक्ट कर दिया गया.…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (IDA 2025) के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति (DCC) की बैठक का आयोजन कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक में जिले में चल रहे IDA कार्यक्रम की 10 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में कार्यक्रम के दौरान पाए गए गैप्स पर चर्चा करते हुए उपविकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मॉप-अप राउंड के माध्यम से 26 अगस्त…
