Ranchi : झारखंड एमपीडब्ल्यू (MPW) कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल आज झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मिला।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में स्थाई संविदा पर कार्यरत एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थाई समायोजन की फाइल पर चर्चा हुई।कर्मचारियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही फाइल को अनुमोदित करने का आदेश जारी कर दिया। जैसे ही यह घोषणा…
Author: Sankalan News
कटकमसांडी (हजारीबाग) | खुटरा पंचायत में खेल प्रेमियों के बीच बहुप्रतीक्षित “एकता फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-6” का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत मासूम परवेज के हाथों से हुई, जिन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी। उद्घाटन मैच में रेड आर्मी और रामगढ़ टीम के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जिसमें रामगढ़ की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जे.पी. भाई पटेल, खुटरा पंचायत के मुखिया अनवारुल हक, और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा दर्शक…
हजारीबाग | आसन्न बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में चोरदाहा चेक पोस्ट में पदस्थापित उत्पाद कर्मियों एवं बिहार मद्य निषेध विभाग, गया की टीम द्वारा चौपारण थाना अंतर्गत बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों — लोहरा जंगल, लोहरा बस्ती, लोहरा झरना एवं लोहरा नदी किनारे संयुक्त छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 11000 किलोग्राम किन्वित…
लावालौंग/चतरा: प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत स्थित मड़वा और भुसाड़ गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में बिजली,सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भूलभूत सुविधाओं को लेकर हमने मतदान का बहिष्कार भी किया था।जिसके बाद डी.डी.सी., एस.पी. और जनप्रतिनिधियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि जल्द ही गांव में विकास कार्य शुरू होंगे।लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।जो जिला प्रशासन की नाकामी…
कान्हाचट्टी (चतरा) – कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय से पांडेमहुए की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित बड़की नदी पर बना पुल इस समय बेहद जर्जर हालत में है। पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से गुजरने वाले राहगीर व वाहन चालक रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह पुल दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन टूटी हुई रेलिंग, धंसी सड़क सतह और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़…
हजारीबाग। सदर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने शहर की जर्जर सड़कों की बदहाली को लेकर एक अनोखा और प्रभावी विरोध प्रदर्शन किया है। सोमवार को विधायक हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे और सड़क को जोतकर प्रशासन तथा सरकार से तत्काल मरम्मत की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन हजारीबाग की सड़कों की स्थिति पर फोकस करता है, जो वर्षों से जनजीवन के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि खराब सड़कों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह आंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए…
हजारीबाग,। हजारीबाग पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भाकपा (माओवादी) संगठन के पूर्व जोनल कमांडर और सक्रिय सदस्य सुनिल गंझू को बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराकाट से गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उसके साथ मौजूद चार-पांच अन्य संदिग्ध जंगल की ओर भागने में सफल रहे।जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तरी छोटानागपुर के रिजनल कमांडर शहदेव महतो व सब-जोनल कमांडर नताशा अपने साथियों के साथ क्षेत्र में सक्रिय हैं और कोयला कंपनियों से लेवी वसूलने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने…
हजारीबाग | हजारीबाग शहर में ट्रैफिक जाम और व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और हजारीबाग पुलिस प्रशासन के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस संवाद बैठक में पुलिस और व्यापारियों ने शहर की मौजूदा चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की और व्यावहारिक समाधान के प्रस्ताव रखे। बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की। उनके साथ सदर एसडीपीओ एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, सह-सचिव तारीख अहमद राजा, संयुक्त सचिव…
हजारीबाग | अंतर्राष्ट्रीय आपदा दिवस के अवसर पर सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर द्वारा सोमवार को हजारीबाग में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया कन्वेनर कमिल अख्तर ने की और मंच संचालन भी उन्होंने ही संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व श्रम उपायुक्त शहनवाज अहमद खान और सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर झारखंड के सह-संयोजक मोहम्मद अयातुल्लाह इरफान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैंडिड स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों को आपदा की स्थिति में खुद को और…
चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह इलाके से बिहार में सक्रिय दो लुटेरों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरों के पास से मैगजीन के साथ एक देशी पिस्टल और दो एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है। पत्रकार वार्ता में चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बिहार की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आलोक में हण्टरगंज थाना प्रभारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इस क्रम में…
