Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और पुलिस प्रशासन के बीच हुई रचनात्मक वार्ता — व्यापारियों ने पार्किंग, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर रखी अपनी बात
    Hazaribagh News

    फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और पुलिस प्रशासन के बीच हुई रचनात्मक वार्ता — व्यापारियों ने पार्किंग, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर रखी अपनी बात

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | हजारीबाग शहर में ट्रैफिक जाम और व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और हजारीबाग पुलिस प्रशासन के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
    इस संवाद बैठक में पुलिस और व्यापारियों ने शहर की मौजूदा चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की और व्यावहारिक समाधान के प्रस्ताव रखे।

    बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की। उनके साथ सदर एसडीपीओ एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, सह-सचिव तारीख अहमद राजा, संयुक्त सचिव नीरज अग्रवाल, धनंजय गुप्ता, अजय खन्ना, चंद्र मोहन पटेल, अर्जुन कुमार मेहता, तनवीर सिंह, अमर गुप्ता और विपिन जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में व्यापारियों ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम, पार्किंग स्थलों की कमी, सड़क सुरक्षा और व्यापारिक क्षेत्रों में चोरी-चकारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

    व्यापारियों ने सुझाव दिया कि मुख्य बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पुलिस की तैनाती को बढ़ाया जाए।

    एसपी अंजनी अंजन ने दिया आश्वासन
    एसपी अंजनी अंजन ने कहा —“व्यापारिक गतिविधियाँ शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और पार्किंग समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

    उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और व्यापारी समुदाय के बीच समन्वय से ही हजारीबाग को और सुरक्षित व व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

    बैठक के अंत में फेडरेशन अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने कहा कि चैंबर और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद की यह परंपरा शहर के विकास और व्यापारिक माहौल को सुदृढ़ बनाएगी।

    उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित की जानी चाहिए, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं का समय रहते समाधान संभव हो सके।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर।

    November 7, 2026

    चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना

    October 12, 2026

    हजारीबाग में दिखा हुनर का जोश, स्टार इंडिया सीजन-2 के ऑडिशन में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़,चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द होगी जारी, 22 नवंबर को रांची में होगा फाइनल कार्यक्रम

    September 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.