Author: Sankalan News

Chatra : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न स्तरों पर प्रगति एवं कमियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान निजी विद्यालयों की संबद्धता से संबंधित सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर टंडवा एवं चतरा प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई…

Read More

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला रहा है। जिला प्रशासन, चतरा द्वारा आयोजित स्थापना दिवस के पांच दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन आज साइकिल रैली एवं वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइकिल रैली कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। उपायुक्त कीर्तिश्री जी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली में भाग लिया। रैली समाहरणालय से प्रस्थान कर…

Read More

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा जिले में आवास योजना (ग्रामीण) के तहत व्यापक स्तर पर संकल्प सभा, आवास स्वीकृति पत्र वितरण तथा 3465 ग्रामीण आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामों में जनभागीदारी की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें लाभुकों के चेहरों पर नए जीवन की आशा और उत्साह स्पष्ट झलकता दिखाई दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, चतरा अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, स्टेट टीम सदस्य श्री तारक दास, जिला समन्वयक (आवास) सहित माननीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से झारखंड राज्य आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय – डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे (BRAP) में झारखंड को टॉप अचीवर का सम्मान प्राप्त हुआ है। उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं प्रबंध निदेशक, जियाडा श्री वरुण रंजन ने यह अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के प्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, महाप्रबंधक एनटीपीसी, महाप्रबंधक सीसीएल, सीसीएल आम्रपाली, सीसीएल पिपरवार, सीसीएल पूर्णाडीह के प्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र चतरा, जिला खनन शाखा, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएसआर कार्यपालक अभियंता, पेयजल, तथा जिला परिषद चतरा के अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत जनहितकारी योजनाओं…

Read More

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, चतरा द्वारा 11 नवम्बर से विभिन्न जनसहभागिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। इस क्रम में 11 नवम्बर को समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रन फॉर झारखंड के समापन स्थल कुल्लू मोड़ पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार किए गए तीन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में…

Read More

चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को जिले के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बंदरचुआ स्थित संतोषी माता मंदिर के रास्ते से पुलिस ने एक आई 20 कार से पांच किलो 472 ग्राम अवैध गीला अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा खरीद बिक्री के लिए अफीम की खेप लाई जाने वाली है। सूचना पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखण्ड स्थित 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमान अधिकारी के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल सी समवाय लावालौंग द्वारा मंधनिया पंचायत के कधे गाँव में मंगलवार 11 नवंबर को निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक कमांडेंट श्री अक्षय राठी ने किया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ एसएसबी जवान भी शामिल हुए।ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य डेयरी उत्पादन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में पशुओं की जांच, उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया। उचित प्रबंधन गुणवत्ता नियंत्रण और पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता…

Read More

Chatra : झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष में लावालौंग प्रखंड प्रशासन के द्वारा रजत जयंती विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए है, यह कार्यक्रम11 नवंबर से 15 नवंबर तक सप्ताह भर चलने वाले झारखंड स्थापना दिवस विशेष समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है, राज्य की विकास यात्रा सांस्कृतिक पहचान और उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड में विविध संस्कृति का जन जागरूकता कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार की गई है, कार्यक्रमों की शुरुआती 11 नवंबर से प्रातः 7:00 बजे लावालौंग प्रखंड मुख्यालय परिसर से अनुसूचित जनजाति हाई स्कूल “झारखंड दौड़” के आयोजन…

Read More

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 11 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन और युवक-युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, पुलिस पदाधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में इस दौड़ में शामिल हुए। दौड़ की शुरुआत स्वस्थ एवं जागरूक झारखंड के संकल्प के साथ की गई।प्रतिभागियों ने पूरे जोश…

Read More