Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर चतरा में दिख रही है उत्सव की उमंग,साइकिल रैली और वाल पेंटिंग कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
    Chatra News

    झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर चतरा में दिख रही है उत्सव की उमंग,साइकिल रैली और वाल पेंटिंग कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला रहा है। जिला प्रशासन, चतरा द्वारा आयोजित स्थापना दिवस के पांच दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन आज साइकिल रैली एवं वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइकिल रैली कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। उपायुक्त कीर्तिश्री जी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली में भाग लिया। रैली समाहरणालय से प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम तक पहुंची।
    साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के विकास पथ, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाना रहा। रैली के पश्चात वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने झारखंड की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने वाल पेंटिंग का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर हम अपनी उपलब्धियों का आकलन करते हुए आगे के 25 वर्षों का विजन तय करें। राज्य में पर्यटन, खेल और जनसहभागिता की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि खेल के क्षेत्र में जिले के बच्चों में अपार प्रतिभा है और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के साथ कार्य करें ताकि आने वाले वर्षों में झारखंड को और भी ऊँचाई पर ले जाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि वाल पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज

    September 7, 2026

    फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ

    September 6, 2026

    UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज September 7, 2026
    • Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद September 6, 2026
    • फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ September 6, 2026
    • गिरिडीह न्यूज़ : हेमंत के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, चार विभागों की जिम्मेदारी छोड़ गए September 6, 2026
    • UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम September 5, 2026
    • श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप September 5, 2026
    • JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश September 5, 2026
    • हंटरगंज बाजार में बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकाया बिल जमा करने की अपील September 5, 2026
    • पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी September 4, 2026
    • एस एस बी के द्वारा आयोजित बीस दिवसीय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन September 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.