लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मंधनिया पंचायत के सचिवालय सभागार में प्रखंड प्रशासन थाना प्रभारी नन्दन कुमार सिंह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमित कुमार पंचायत मुखिया के साथ बैठ किए। जहां पर जनप्रतिनिधियों को बताएं कि अफीम की खेती एवं तस्करी प्रखंड में चरम सीमा पर है। जिसे रोकथाम के लिए अत्यंत जरूरी है।आदि इसकी रोकथाम नहीं हुई तो आने वाला भविष्य खराब हो जाएगा।तो वहीं जन प्रतिनिधियों से प्रशासन को भरोसा जताते कहा कि अपने पंचायत में नशा मुक्त रैली निकालकर प्रचार प्रसार कर लोगों को हर संभव बचाने की कोशिश करेंगे। जिस पंचायत से यदि तस्कर गिरफ्तार होता…
Author: Sankalan News
लावालौंग: प्रखण्ड के लावालौंग पंचायत सचिवालय के सभागार में सोमवार को प्रखण्ड स्तर पर पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की सेविकाओं ने पोषण सम्बंधी हरी सब्जियां, आयरन युक्त भोजन, कैल्सियम युक्त सब्जियां और अनेकों प्रकार की चीज़ों को स्टॉललगा कर प्रदर्शन किया, तथा सबसे खुबसूरत लोगों ने सब्जियों के द्वारा मनमोहक रंगोलियां भी बनाई। इन सभी चीजों को प्रदर्शन कर गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को क्या क्या खिलाने तथा उसकी खिलानेकी मात्रा व रोकथाम करने पर भी विशेस चर्चाएं और जानकारियां दी गई। यह कार्यक्रम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार के दिशा निर्देश पर किया…
मेदिनीनगर क़े माली मुहल्ला डाल्टनगंज स्थित तंजीमुल अंसार कमेटी, पलामू के एक शिष्टमंडल ने जिले में हटाए गए 49 उर्दू विद्यालयों के साक्ष्य प्रस्तुत करने के संदर्भ में उपायुक्त पलामू से उनके कार्यालय वेश्म में भेंट किया। इस क्रम में ,तंजीम के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने उपायुक्त से अनुरोध करते हुए कहा कि पूर्व में दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में सभी उर्दू विद्यालयों के साक्ष्य के तौर पर संपूर्ण दस्तावेज समर्पित किया जा रहा है ।जांंचोंपरांत सभी उर्दू विद्यालयों के स्वरूप पूर्व की भांति उर्दू विद्यालय ही रहने दिया जाए ।मौके पर, उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश…
हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सभागार में सोमवार को एनएसएस के बैनर तले शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं केक काट कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक के साथ दार्शनिक और उच्च कोटी के विचारक थे।देश से लेकर विदेश तक कई उच्च संस्थानों में शिक्षा ग्रहण किया लेकिन अपने देश की संस्कृति और सभ्यता से कभी मुंह नही मोड़ा बल्कि उसे…
लावालौंग: आसमानी बिजली ने एक बार फिर अपना कहर बरपाया है। प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिलदाग/ सौरू सिलदाग पंचायत के सोहा यादव की बैल ब्रजपात से मौत हो गई इसकी सूचना समाजसेवी सह पूर्व उपमुखिया बाबूलाल यादव ने दी। अपनी नम आंखों से सोहा यादव ने बताया कि अपने बैल को चराने के लिए पास जंगल की ओर ले जा रहा था कि अचानक जोरों से वारिस होने लगी तो बैल पेड़ के नीचे जा पहुंचा मैं कुछ दुरी पर था की जोरों से बिजली कड़की और बिजली की कहर मेरे बैल को काल की गाल में समा ली। साथ ही…
चतरा/ मयूरहंड:- रात्रि गश्ती पर निकले मयूरहंड थाना प्रभारी और पुलिस के जवान पर थाना क्षेत्र के ढेबादौरी में कुछ ग्रामीणों के साथ कहासुनी हुई इसमें ग्रामीण आपा खो बैठे और मयूरहंड पुलिस के साथ भिड गए इस घटना में मयूरहंड थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी टिंटूस केरकेट्टा के सिर पर उक्त ग्रामीणों ने वार कर दिया जिससे पुलिसकर्मी के सिर में गहरी चोट लग गयी।पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने बताया कि रात के करीब 10:30 बजे रात्रि गश्ती के दौरान ढेबादौरी गांव पहुंचे जहां कुछ युवक मिले।पुलिस के जवान पुलिस वाहन से उतरकर उन लोगों…
कान्हाचट्टी प्रखण्ड चारू पंचायत गांव पेलतौल खुर्द क्षेत्र में सड़क मार्गो व लगभग आधा दर्जन गांवों की हालत वर्षो से खस्ता बनी है लेकिन पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाने से कतराते हैं। क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी से जाचकर कार्रवाई की माग की है।चारु पंचायत के अंतर्गत पेलतौल खुर्द इलाके में सड़क से लेकर गांव तक वर्तमान समय में यही पता नहीं चलता कि सड़क मार्ग में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क मार्ग बना हुआ है। पेलतौल खुर्द क्षेत्र में गावों को जोड़ने वाली लगभग आधा दर्जन मुख्य सड़क हैं। जिसमें कुदर…
कान्हाचट्टी:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे भारत वर्ष में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का गावों में इसका पूरा असर देखने को मिल रहा है। प्राइवेट संस्थान से लेकर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक व बच्चे सफाई को लेकर काफी सक्रिय दिख रहे हैं। शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेलतौल कला, शिक्षक , शिक्षिका व स्कूली छात्र छात्रों ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के अलावा आसपास की सफाई होने से वातावरण संतुलित बना रहता है तथा बीमार पड़ने की संभावना काफी कम हो जाती है। वातावरण…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने आज बिरहोर टोला की वस्तुस्थिति जानने हेतु चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रक्सी स्थित धमनियां पहुंच मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने बिरहोर टोला में मुख्य रूप से पेयजल, आवास, सड़क मार्ग, रोजगार, पशु शेड, नरेगा, आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं समेत अन्य का जायजा लिया। इसके अलावे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सामग्री समेत अन्य की भी जांच कर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर उप विकास आयुक्त, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत…
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में विधुत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से 132/33 के.वी ग्रिड सबस्टेशन डाढ़ा चतरा, माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी में स्ट्रीट लाईट कनेक्शन, राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे 100 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के साथ-साथ चतरा में ट्रांसफार्मरों कि मरम्मति को लेकर आज उपायुक्त ने जिला स्तरीय उर्जा समिति की बैठक किया।उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा किया, साथ ही जिले में सुचारू ढंग से विद्युत आपूर्ति…
