Chatra : लावालोंग प्रखंड मुख्यालय से लेकर पांकी की जर्जर स्थिति लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है । जर्जर रास्ते,जगह-जगह गड्ढे और पत्थरों से भरी सड़कें आए दिन हादसों को दावत दे रही हैं। गुरुवार को इसी बदहाल सड़क व्यवस्था का खामियाजा एक वृद्ध महिला को भुगतना पड़ा। जानकारी के अनुसार हुटरू गांव निवासी सोहरी देवी मंधनियां पंचायत मुख्यालय में एटीएम, बीटीएम के द्वारा वितरण किए जा रहे सरसों का बीज लेने गई थीं, वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गईं।वह किसी मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट लेकर घर लौट रही थीं। मंधनियां घाट के पास…
Author: Sankalan News
Chatra : DAV पब्लिक स्कूल के 50 छात्रों ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का प्रतिष्ठित ‘ए’ सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य ए. के. चौबे ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और NCC के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह कोर्स छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत करता है, जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।सीटीओ अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों ने…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनियां पंचायत अंतर्गत कदहे गांव से नवजात शिशु चोरी होने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को, बल्कि पूरे गांव को भय और दहशत में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार कदहे निवासी नीलेश उर्फ़ दीपू गंझू का विवाह पिछले वर्ष हुआ था और पांच माह पूर्व उनकी पत्नी ने जुड़वा पुत्रों को जन्म दिया था।मंगलवार की रात अज्ञात चोर घर की ग्रिल ( दरवाजा ) खोलकर उसके एक नवजात बेटे को लेकर फरार हो गए। पीड़िता बच्चे की माँ…
Chatra : जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित तथा परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित सभी इकाइयों की एक विस्तृत एवं महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले के शिक्षा तंत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कार्यप्रणाली, विद्यालय प्रबंधन, डेटा अद्यतन, नामांकन,…
चतरा। चतरा पुलिस ने संघरी घाटी में 3 दिसंबर की देर रात हुए टेम्पू लूटकांड को मात्र 72 घंटे में सफलतापूर्ण उजागर कर एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना प्राप्त होने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने हंटरगंज-जोरी मार्ग पर छापामारी कर लुटेरों को घेरकर गिरफ्तार किया।विदित हो कि शिकायतकर्ता नितेश कुमार यादव ने सदर थाना में बताया कि जब वे प्रतापपुर से चतरा लौट रहे थे, तब मोटरसाइकिल सवार 3-4 अपराधियों ने उनके पियागो टेम्पू (वाहन संख्या JH02AC-9878) को…
चतरा: सदर अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की ठंड से सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रबंधन जिला समिति ने सभी वार्डों और कर्मचारी कक्षों में रूम हीटर लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।बैठक में सदर एसडीओ जहूर आलम, सांसद प्रतिनिधि, चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नवनीत शिक्षक के मेडिकल प्रमाण पत्र में अवैध राशि लेने के मामले पर भी चर्चा हुई और जांच जारी रहने की जानकारी दी गई।इसके अलावा, शल्य कच्छ के सामने एएनसी रूम विकसित करने, खराब उपकरणों की मरम्मत…
चतरा : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने जिला मुख्यालय में बढ़ती आबादी और कार्यभार को देखते हुए एक अतिरिक्त डाकघर खोलने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में सांसद ने पत्रांक 1067/आ.का. दिनांक 09.12.2025 के माध्यम से डाक अधीक्षक, हजारीबाग-सह-चतरा को विस्तृत अनुशंसा भेजी है।सांसद कालीचरण सिंह ने कहा है कि जिला गठन के 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी चतरा मुख्यालय में केवल एक ही डाकघर संचालित हो रहा है, जबकि इस अवधि में यहां की जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। बढ़ती आबादी के अनुपात में संसाधन व सुविधा नहीं बढ़ने के…
चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो बाजार स्थित खुशी होटल में छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 1678 बोतल/कैन शराब और बीयर हासिल किए गए हैं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य पांच लाख रुपये के करीब है। बरामद विदेशी शराब की मात्रा 1098 बोतल (511.815 लीटर) जबकि बीयर की 580 बोतल/कैन (300.050 लीटर) है।होटल संचालक राकेश यादव मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ…
Chatra : लावालोंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत में एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। उक्त विषय को लेकर पीड़िता के पिता ने लावालौंग थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने जानकारी दिया है, कि मेरी पुत्री बिते 20 नवंबर को जब स्कूल जा रही थी यब आतमपुर गांव निवासी रौशन कुमार और दामोदर कुमार ने उसे अपनी कार में जबरन बैठा लिया। फिर उसे अम्बाटाड़ के जंगल में ले गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद…
Ranchi : आरपीएफ रांची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा दिनांक 08.12.2025 को हटिया रेलवे स्टेशन में संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों की जांच की, जिनके बैगों से प्लास्टिक में पैक कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची श्री अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए चारों पैकेटों की DD किट से जांच…
