प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत सचिवालय परिसर में शुक्रवार को माता शबरी पूजा जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष रामदयाल भारती एवं संचालन दिनेश भारती व नरेश भारती ने संयुक्त रूप से किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष दुलाल भुईया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भुईया समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भुईया,मंत्री प्रतिनिधी भोला प्रसाद,जिप सदस्य प्रतिनिधी संतोष राणा,मिस्टर आलम,मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर यादव,मनिष सिंह,आशिष भारती,मोती पासवान व काशिफ रजा़ उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण…
Author: Sankalan News
कुन्दा थाना अंतर्गत बनियाडीह जंगल में लगे अफीम की खेती को ट्रैक्टर और जेसीबी के द्वारा नष्ट किया जा रहा है बताते चलें कि कुंदा प्रखंड एक ऐसा प्रखंड के वन क्षेत्र है जहाँ वन विभाग के द्वारा लगातार अफिम् खेती को विनिष्ट किया जा रहा है परंतु घने जंगल का लाभ तस्कर उठाने में हदतक कामयाब भी हो रहे हैं हालांकि वन विभाग भी प्रयास में लगी हुवी है की पूर्ण तरीके से अफीम खेती को विनष्ट कर दिया जाय।तकरीबन 2 महीने से लगातार वन विभाग के द्वारा विनिष्टकरण अभियान चलाया जा रहा है।खेती को पूरी तरह से नष्ट…
चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र से अवैध अफीम धंधा करने वाले तीन लोगों को लगभग चार किलो अफीम के साथ पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस बाबत सिमरिया एसडी पीओ अशोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया की गिद्धौर थाना अन्तर्गत अफीम के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध सीओ जयशंकर पाठक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसके निशानदही पर चतरा-हजारीबाग मुख्य रोड फुटबॉल मैदान के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में फुटबॉल मैदान के पास अफीम के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार…
चतरा ।आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में शुक्रवार को निसंतान महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रांची के मशहूर चिकित्सक डॉ रूही श्रीवास्तव एवं डॉ राजनारायण साहू ने संयुक्त रूप से 180 से अधिक महिलाओं का निशुल्क उपचार किया एवं परामर्श दिया। डॉ रूही श्रीवास्तव ने बताया कि जो महिला या पुरुष शरीर में कुछ कमी के कारण निसंतान है, वे अब आसान उपाय अपनाकर एवं नियमित रूप से दवा का सेवन कर मातृत्व सुख प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निसंतान दंपती अब आईभीएफ, आईसीएसआई, बलास्टोकाइट कल्चर, हैंचिंग, लेपरोस्काॅपी या फिर हिस्ट्रीओकाॅपी विधि…
कुन्दा प्रखंड क्षेत्र के बौधाड़ीह पंचायत अंतर्गत हारूल (चितवातरी) गांव में पांच अनाथ बच्चे खुले आसमान में रहने को विवश है। सबसे बड़ी विडंवना है की पांचों भाई नाबालिक है। ज्ञात हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व इनकी माता मनिया देवी का निधन हो गया था वही माता के निधन के 3 वर्ष पूर्व इनके पिता बल्ली गंझु की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा भाई सरोज कुमार बताता है की किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर अपने व अपने भाइयों के लिए भोजन का प्रबंध करता हु। ऐसे हालात में घर बनाना हमारे बस से बाहर की बात है…
प्रतापपुर स्थित हाई स्कूल के मैदान में किए गए ग्यारह दिवसीय महारूद्र का आयोजन के उपलक्ष्य में बुधवार की संध्या में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमे विश्व प्रसिद्ध एवं ख्याति प्राप्त लोक गायिका मैथली शरण ठाकुर द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व विधायक जनार्दन पासवान एवं विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ अविनाश कुमार, जिला मंत्री प्रतिनिधी भोला प्रसाद,प्रमुख स्मिता प्रकाश,उपप्रमुख प्रमुख कविता देवी,मंत्री प्रतिनिधि लवली देवी,जिप सदस्य रीना देवी,रविता देवी,बीडीओ मुरली यादव,सीओ जुल्फीकार अंसारी,पुलिस निरीक्षक लव कुमार,सांसद प्रतिनिधी सतेन्द्र पासवान एवं कमिटी के अध्यक्ष कपिल पासवान ने संयुक्त…
चतरा नगर परिषद क्षेत्र पुराना पेट्रोल पम्प पर स्थित सुभाष मार्केट के सभी दुकानदारों को खाली करने को लेकर नोटिस दिया गया है उक्त नोटिस में बताया गया है कि चतरा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सुभाष मार्केट में ₹14 वर्ग फीट दुकान का किराया निर्धारित किया गया था पर दुकानदारों द्वारा अब तक किराए की कोई राशि जमा नहीं की गई साथ ही पत्र में लिखा गया है कि सुभाष मार्केट स्थित सभी दुकान 30 वर्ष से अधिक हो चुका तथा सभी दुकान जर्जर हो चुकी है ऐसी स्थिति में बड़ी हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता…
नेहरू युवा केंद्र,चतरा के तत्वाधान में आज चतरा कॉलेज चतरा परिसर में जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के तहत जी-20, वाई-20, पर अतिथियों द्वारा विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में चतरा जिला भर के सभी प्रखंडों से करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में बतौर मुख्य अतिथि माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने जी-20, वाई-20 विषय पर अपना मंतव्य युवाओं के बीच रखते हुए कहा कि संपूर्ण…
सिमरिया : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिमरिया परिसर में आज ‘शिक्षण में कला और शिल्प का एकीकरण’ विषय पर छात्र -छात्राओं के लिए के लिए सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं TLM मेला का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं TLM मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रदर्शनी में चतरा जिले के विभिन्न विद्यालय से आए सभी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण पद्धति के एक भाग के रूप में विभिन्न मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए। छात्र-छात्राओं ने विषयों के आधार पर मॉडलों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की-…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में बच्चों में ड्रग्स और मादक द्रव्यों के सेवन एवं अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक से किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 और 78 के अन्तर्गत कितने थानों में किये गए एफ.आई.आर की जानकारी ली गई तथा बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को इस संदर्भ में प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी उन्होने लिया।जिला शिक्षा पदाधिकारी से सभी विद्यालयों में प्रहरी क्लब का गठन, सीसीटीवी अधिष्ठापन की मौजुदा स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होने कहा कि कोटपा एक्ट…
