Author: Sankalan News

लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को रिमी तथा कोलकोले पंचायत सचिवालय परिषर में एक कार्यक्रम के तहत पंचायत रिमी के पसागण, झिरनिया, झारदाग, टिकदा, कोटारी तथा कोलकोले पंचायत के चुकरू, मड़वा, शंभे, भूसाड, लेम्बोडिह, विशनपुर इत्यादि दर्जनों गांवो के पुरूष,महिला, सहिया,आंगबाडी केन्द्र की महिलाओ, सखी मंडल की महिलाओं व अन्य ग्रामीणो को *प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती* महत्वाकांक्षी योजनाओ की जानकारी दिया गया ।जिसमें केन्द्र सरकार के द्वारा पुरे देश मे चलायी जा रही उपलब्धियो को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से जानकारी दिया गया। मौके पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोलकोले पंचायत की मुखिया…

Read More

चतरा : भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर चतरा जिले में 15 फरवरी 2024 तक एक माह के लिए सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त अबू इमरान ने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा. साथ ही एक माह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन…

Read More

लावालौंग: चतरा ज़िले के लावालौंग प्रखंड में कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच लचर विद्युत व्यवस्था से आम जनता परेशान है। 6 महिनो से कोलकोले पंचायत के दर्जनों गांव ढिबरी युग जीने को मजबूर हैं, तथा बिजली उपभोक्ता परेशान और त्रस्त है। इस क्षेत्र में बिजली बहाल नही होने से प्रतिदिन कई बार लोगो को बड़ी घटनाओं से गुजरना पड़ रहा है। खास तौर पर इसका सबसे बड़ा असर बच्चों, बुजर्ग तथा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली की चरमराई व्यवस्था के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा पड़ता हैं। वही इन दिनों बच्चो का परीक्षा भी चल रहा…

Read More

चतरा शहर से सटे किशुनपुर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुई है। इस घटना में दोनों गुटों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से शहर के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर भी इनका विवाद थमने का नाम नहीं लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान भी दोनों गुट आपस में भिड़ गये। हालांकि अस्पताल के चिकित्सको सहित अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्ण माहौल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा…

Read More

चतरा : जिले के चतरा-पलामू बॉर्डर पर तड़के सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली चतरा पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम के जवानों का प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद अभियान में शामिल सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर गहन सर्च अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का हथियार व भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस, सीआरपीएफ…

Read More

लावालौंग: प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर साहू तथा वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों गांवों में अयोध्या के पूजित अक्षत का वितरण किया है। मौके पर साथ वरिष्ठ नेता सह विधायक के जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने उक्त विषय की जानकारी देते हुए बताया कि पूजित अक्षत के साथ साथ पवित्र अयोध्या धाम का तस्वीर एवं पर्चा देकर भी लोगों को अयोध्या धाम से रूबरू कराया गया। एवं शंकर साहू ने कहा कि हम देशवासियों के लिए यह गौरव का पल है।हम सौभाग्यशाली हैं की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

Read More

लावालौंग: प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें विधार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण,अभिभावक मीटिंग एवं मकर संक्रांति मनाना शामिल है।संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।उक्त विषय की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बारहवीं एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है।जिसमें पूजा कुमारी,कौशल्या कुमारी,रोशन कुमार,सकेंद्र कुमार,सुष्मिता कुमारी,आरती कुमारी,अंकित कुमार,सुधांशु कुमार का नाम शामिल है।इसके बाद उपस्थित अभिभावकों के साथ बैठक कर बेहतर पठन…

Read More

लावालौंग/चतरा : पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने पूरे दम खम के साथ चुनावी माहौल पैदा करते हुए तथा चुनावी जंग के लिए चतरा लोकसभा क्षेत्र में तुफानी दौरा कर रहे हैं। इस बावत उन्होंने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासीय उच्च विद्यालय के सामने परिसर में अपने कार्यकर्ताओं,समाजसेवियों, गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी लगातार विकास परामर्श यात्रा के माध्यम से मैं क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं कमियों की जानकारी प्राप्त कर रहा हूँ।ताकि जनता को गुमराह करने वाले, बेड बड़े ख्वाब दिखाने वाले तथा बड़े बड़े दावे कर लोगों को…

Read More

गिद्धौर/चतरा : प्रखंड पदाधिकारी हरिनाथ महतो शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच करने निकले थे।इस क्रम में नागेश्वरी देवी के जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच को पहुंचे। जहां पर कार्डधारी मुनैजा खातून एवं रजिया खातून राशन का उठाव कर रही थी।मुनैजा खातून तीन सदस्यीय परिवार हैं। जिनका 15 किलो राशन की जगह दुकानदार द्वारा 10 किलो 600 ग्राम एवं रजिया खातून को 35 किलो की जगह 28 किलो राशन दिया गया था। यहां तक की जांच के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक मशीन सेटिंग कर कम राशन का वितरण किया जा रहा था।राशन का वितरण कर रहे दुकान के…

Read More

Chatra : हंटरगंज स्थित राम नारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज के सभागार में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस सह विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक सेमिनार सह परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन एनएसएस की स्वयं सेविका शौर्य कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद की तस्वीर पर व्याख्याताओं और छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात एनएसएस के लक्ष्य गीत छोटी सिंह, भूमिका,पम्मी कुमारी, सोनम कुमारी,रिया कौर और प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से गाई। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉ० फहीम अहमद ने किया।उन्होंने…

Read More