Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरएनएम कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। स्वामी जी ने राष्ट्र और मानव प्रेम को जीवन का मूल्य मंत्र बताया।
    Chatra News

    आरएनएम कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। स्वामी जी ने राष्ट्र और मानव प्रेम को जीवन का मूल्य मंत्र बताया।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : हंटरगंज स्थित राम नारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज के सभागार में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस सह विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक सेमिनार सह परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन एनएसएस की स्वयं सेविका शौर्य कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद की तस्वीर पर व्याख्याताओं और छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात एनएसएस के लक्ष्य गीत छोटी सिंह, भूमिका,पम्मी कुमारी, सोनम कुमारी,रिया कौर और प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से गाई। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉ० फहीम अहमद ने किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती का थीम इट्स ऑल इन द माइंड यानी सब कुछ आपके दिमाग में है पर आधारित है। इसी थीम पर चलते हुए पूरे वर्ष युवाओं को अपने राष्ट्र और अपने कैरियर के प्रति डेडीकेट रहने की ज़रूरत पर बल दिया। रिया कौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है।आज युवा दिवस है। देश की शक्ति युवाओं के हाथों में है ऐसे में हमें चाहिए कि इस युवा दिवस के अवसर पर हम सब प्रण लें की देश को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए हम लोग हमेशा तात्पर्य रहेंगे। स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर व्यापक प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जहां हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार किया वहीं अन्य धर्मों का ज्ञान भी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहे। स्वामी विवेकानंद का यह प्रसिद्ध स्लोगन उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए यह वाक्य हमें प्रेरित करता है कि समाज में फैली कुर्तियों,बुराइयों और छुआछूत को मिटाने के लिए स्वामी जी ने जो प्रयास किया था उसकी आवश्यकता अब भी है।
    उन्होंने मानव सेवा और प्रेम जीवन का मूल मंत्र बताया है। उन्होंने भारत राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र का नाम रोशन किया था। हमें इस आधुनिक युग में इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। देश के महान विभूतियां में से एक इनका भी नाम दार्शनिक आध्यात्मिक समाज सुधारक थे।स्वामी विवेकानंद ने पुरी दुनिया को अध्यात्म का पाठ पढ़ाया।
    आज हम सबको उस पर अमल करने की जरूरत है। तभी हम एक राष्ट्रभक्त और मानव प्रेमी के श्रेणी में आ सकते हैं।बिना कुमारी, शुभम कुमारी,कुसुम कली मोहम्मद हसनैन, शाहीन परवीन ने भी भाषण और काव्य के माध्यम से लोगों संबोधित किया। इस मौके पर प्रो शिवरतन सिंह,प्रो सत्येंद्र कुमार, डा रामजीत यादव,प्रो श्वेता सिंह,प्रो पूजा सिंह,प्रो मंजू सिंह,प्रो अनिल कुमार सिंह,प्रो पंकज कुमार प्रो सरयू यादव प्रो ताहिर हुसैन प्रो कमरुद्दीन अंसारी, के अतिरिक्त महाविधालय के कर्मचारी और सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.