चतरा जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसकी मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में होना है। इसके सफल संचालन हेतु की जा रही आवश्यक तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए गए दायित्वों, पेय जल की व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत की व्यवस्था, मतगणना कक्ष में बहाल की जा रही मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी लगाने का कार्य, परिचय पत्र वितरण समेत…
Author: Sankalan News
चतरा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लक्ष्मणपुर स्थित भेड़ी फॉर्म डैम पर द प्रेस क्लब चतरा के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह और संचालन सचिव जितेंद्र तिवारी ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नौशाद आलम, दीनबंधु, चंद्रेश शर्मा, प्रवीण कुमार रस्तोगी, नवीन पांडेय, संजय कुमार, अभिमन्यु सिंह, सतेंद्र मित्तल सहित अन्य पत्रकारों ने अपने विचार रखें और कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारों के गौरवपूर्ण इतिहास, सेवा और समर्पण का दिवस है। सभी सांगठनिक मजबूती के साथ प्रेस की आजादी और स्वतंत्रता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहें।…
Ranchi : लोकआस्था, पवित्रता तथा सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जयप्रकाश नगर, पहाड़ी टोला निवासी श्री विष्णु उरांव (ट्रक ड्राइवर) की धर्मपत्नी श्रीमती पिंकी देवी, अलकापुरी, रातू रोड निवासी श्री संजय चौधरी (ऑटो ड्राइवर) की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला देवी, मेट्रोगली, बिरला मैदान निवासी श्री सुरेश लोहरा (रिक्शा चालक) की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम देवी एवं कचहरी चौक में पान दुकान चलाने वाले श्री विनोद…
चतरा परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चतरा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया जिसमें स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पार्किंग की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान परिवहन पदाधिकारी ने नेहरू स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों जैसे प्रवेश द्वार मैदान स्टैंड आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया बता दे की चतरा स्टेडियम मैदान की पूरी तरह से घेरा बंदी किया गया है ताकि कोई वाहन मैदान के अंदर ना जाए आगे उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ब्लॉक वाइज सभी वाहनों को खड़ा किया जाए…
Chatra : राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एक दिवसीयदौरे पर चतरा जिले के टंडवा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टंडवा के पशु मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मनोज चंद्रा के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की 5 सालों की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के ऋण माफी से लेकर घर के बिजली बिल का माफी और महिलाओं और बेटियों के सम्मान के लिए कार्य कर…
Chatra : लावालौंग प्रखंड के कटिया पंचायत मुखिया मिसी देवी ने कई घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई अभियान चलाते हुए छठ पूजा का शुभकामनाएं लोगों को देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तथा हर्षोल्लास के साथ मनाने का अनुरोध किया है।साथ ही साथ मुखिया प्रतिनिधी सह समाजसेवी मिथलेश चौबे ने अपने क्षेत्र के कई घाटों को अपने निजी मद से साफ सफाई कर क्षेत्र में शांति अमन तथा सुख शांति के लिए छठी मां से प्रार्थना करते हुऐ लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही साथ इस सराहनीय कार्य को स्थानीय रवि शर्मा, हरदेव यादव, गुडडू यादव, संजय यादव, भारत…
Chatra : लावालौंग प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सिमरिया विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने शनिवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। यह जनसंपर्क अभियान लावालौंग क्षेत्र का रिमी, रामपुर,टिकदा, सेहदा, टिकुलिया, सौरू, सिलदाग, बनवार, मधनिया, सिकनी, हुटरू, कोलकोले, भुसाड, शम्भे, मड़वा, लामटा, हेडूम, सोस, कोची, कटिया, कर्मा, शिराजपुर,कल्याणपुर, ओरी, बांदु, पारमातू,लावालौंग सहित दर्जनों अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहीं क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने अपने जोशों के साथ जेएमएम प्रत्याशी मनोज चंद्रा को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके साथ मिलकर कई गांव में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान समर्थकों…
रांची। झारखंड में मुख्य सचिव सेवानिवृत हो चुके हैं, अमूमन सेवा निवृत्ति से पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा और इन सबकी तैयारी कर ली जाती है कि कौन राज्य का मुख्य सचिव होगा। मुख्य सचिव के रिटायर हुए 24 घंटे से अधिक हो गया और अभी तक राज्य सरकार ने कोई मुख्य सचिव नियुक्त नहीं किया। यह बात समझ से परे है कि आखिर यह राज्य चल कैसे रहा है? इस राज्य को कौन चला रहा है? यह दुर्भाग्य है कि झारखंड बिना मुख्य सचिव के अपना शासन चला रहा है।उक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के…
चतरा जिला के प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर स्थित मुखिया महजबीं प्रवीण के आवास पर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों की विधान सभा चुनाव को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी समीकर पर गौर व फिकर किया गया। राजद के स्थानीय विधायक सह सूबे के मंत्री सत्यानंद भोगता के पांच वर्षों के क्रिया कलाप पर मंथन किया गया।बैठक के माध्यम से कहा गया कि 2019 के चुनाव में पुरे चतरा विधान सभा के मुसलमानों ने एक एकजुटता का परिचय देते हुए राजद को जिताने का काम किया फिर भी पांच वर्षों तक मुसलमान उपेक्षित किए गए।…
