Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्य सचिव के रिटायर होने के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने उठाए सवाल,क्यों रिक्त है मुख्य सचिव का पद? कौन चला रहा है झारखंड?
    Ranchi News

    मुख्य सचिव के रिटायर होने के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने उठाए सवाल,क्यों रिक्त है मुख्य सचिव का पद? कौन चला रहा है झारखंड?

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मुख्य सचिव सेवानिवृत हो चुके हैं, अमूमन सेवा निवृत्ति से पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा और इन सबकी तैयारी कर ली जाती है कि कौन राज्य का मुख्य सचिव होगा। मुख्य सचिव के रिटायर हुए 24 घंटे से अधिक हो गया और अभी तक राज्य सरकार ने कोई मुख्य सचिव नियुक्त नहीं किया। यह बात समझ से परे है कि आखिर यह राज्य चल कैसे रहा है? इस राज्य को कौन चला रहा है? यह दुर्भाग्य है कि झारखंड बिना मुख्य सचिव के अपना शासन चला रहा है।
    उक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। श्री सेठ ने इस पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार की मानसिकता पर सवाल उठाए और कहा कि बिना मुख्य सचिव के राज्य चलाना, वह भी चुनावी आचार संहिता के लागू होने के बाद, यह इस राज्य सरकार की मानसिकता को दर्शाने वाला है। राज्य सरकार की मानसिकता आज भी सही नहीं है। श्री सेठ ने फिर से दूसरा एक और गंभीर सवाल उठाया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 2019 के शपथ पत्र में अपनी जो आयु बताई और 2024 के शपथ पत्र में जो आयु बताई उसमें 7 साल का अंतर है। आखिर 5 साल में कोई आदमी 7 साल बाद कैसे हो सकता है। ऐसा करके मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को भी ठगने और धोखा देने का काम किया है। अजीब विडंबना है कि झारखंड की जनता को धोखा और फरेब देकर आई यह सरकार 5 साल सिर्फ ठगने और धोखा देने का काम करती रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा। सुरक्षा के नाम पर व्यवसाययों को ठगा। पढ़ाई लिखाई के नाम पर छात्रों को ठगा। सुरक्षा और विकास के नाम पर महिलाओं, ग्रामीण और शहरी लोगों को ठगा। महिला अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई। आदिवासियों के नाम पर आदिवासियों को ठगा, पत्रकार कल्याण के नाम पर पत्रकारों को ठगा। और अब चुनाव आयोग को भी ठगने का काम किया। हेमंत सोरेन की यह सरकार ठगों की सरकार है। राज्य को ठगने का इस सरकार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई भी करना चाहिए। आखिर संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है। हमें देश की हर संस्था और जनता पर विश्वास है परंतु यह किसी पर विश्वास नहीं है। अपनी हार सुनिश्चित देखकर इंडी गठबंधन का कुनबा मानसिक संतुलन खो चुका है और फ्रस्ट्रेशन में गलती पर गलती किए जा रहा है।
    श्री सेठ ने कहा कि भाजपा को लेकर आम जनता में भी उत्साह है। झारखंड की जनता का संकल्प है कि राज्य में अबकी भाजपा की सरकार बनानी है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सपने को साकार करने वाली सरकार बनेगी। यह जनता ने तय कर दिया है। झारखंड की जनता भी उस नेतृत्व और दूरदर्शी व्यक्तित्व के साथ चलने को तैयार है, जो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पर झारखंड की जनता ने इस बार मोहर लगा दी है। अब राज्य का विकास बाधित नहीं करना है। केंद्र शासित योजनाओं को झारखंड में अच्छे से लागू करना है। इसके लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित है। इस पत्रकार वार्ता में उपस्थित रांची के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी श्री सीपी सिंह ने कहा कि 13 नवंबर को रांची में कमल का बटन दबाने को जनता तैयार है। मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं कि सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आप सब मतदान करने अवश्य जाएं। कमल फूल छाप पर वोट देकर भाजपा को विजय बनाएं। झारखंड में बालू जैसे सामान्य चीजों की कमी और भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड में हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। जिससे भाजपा ही निजात दिला सकती है। श्री सिंह ने रांची के हर नागरिक से अपने बूथ पर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद सह रांची विधानसभा क्षेत्र के संयोजक श्री अजय मारु भी मौजूद रहे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा

    May 13, 2026

    Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन

    May 11, 2026

    Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया!

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर June 19, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : राहुल गांधी के जन्मदिन पर राज वीर ने किया रक्तदान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया मानव सेवा का संदेश June 19, 2026
    • Ranchi News : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुई चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम व भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने चुनाव जीता June 18, 2026
    • Chatra News : विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 7 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, नियोजकों पर होगी विधिक कार्रवाई June 18, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रतापपुर का किया निरीक्षण, छात्राओं का बढ़ाया उत्साह June 18, 2026
    • Chatra News : मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा June 18, 2026
    • Chatra News : गिद्धौर के छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशा मुक्ति का सशक्त संदेश June 17, 2026
    • Chatra News : 21 जून को होगी NEET (UG) पुनर्परीक्षा, 434 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी June 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.