चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) के शासी निकाय की बैठक की गई। जिसमें अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वित का समीक्षा तथा नए पर्यटन स्थलों का चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि चतरा जिला में विभिन्न श्रेणी में कुल 16 पर्यटक स्थल अधिसूचित है। यथा इटखोरी प्रखंड अंतर्गत भद्रकाली मंदिर ए श्रेणी राजकीय महोत्सव के सूची में भी शामिल है…
Author: Sankalan News
चतरा सदर प्रखंड के ग्राम मोकतमा में समाज सेवी इंद्रदेव प्रसाद सिंह की 17 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों असहाय एवं निशक्त लोगों के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा की शांति और बैकुंठ में जगह मिलने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।साथ ही नम आंखों से उन्हें याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।समाज में उनकी सेवा पर व्यापक प्रकाश डाला गया।सामाजिक सरोकार और दबे कुचले लोगों की आवाज बनने पर उन्हें 8 जनवरी 2008 को निर्मम…
रामगढ़ जिले में बुधवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा मे एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया। इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।एक दर्जन लोग घायल हैं। मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है, दुर्घटना में मृत और घायल बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच है। झारखंड में प्रचंड ठंड की वजह से सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को आदेश जारी कर रखा है कि 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। बावजूद इसके छोटे बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष…
रांचीः मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को प्राथमिकता देकर उनमें आ रही रुकावटों को जिला स्तर पर ही दूर करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कारणों से प्रोजेक्ट रुक जाते हैं। उसकी लागत भी अनावश्यक रूप से बढ़ती है। इससे रिसोर्स का और राज्य का नुकसान होता है। अगर, थोड़ा सा अतिरिक्त ध्यान दिया जाये, तो जिला स्तर पर ही समस्या का समाधान हो जायेगा। वह मंगलवार को राज्य में नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, रेलवे ओवरब्रिज और राज्य सड़क निर्माण विभाग की उन योजनाओं की समीक्षा कर…
चतरा : लगातार तापमान में आ रही गिरावट ने जहाँ चतरा के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीँ कोहरे कि धुंध ने पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न ईलाकों को अपने चपेट में ले रखा है। तापमान में आ रही लगातार गिरावट ने लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर दिया है। चतरा जिले में इस बार ठंढ का व्यापक असर लोगों को महसूस करनी पड़ रही है। वाहनों के परिचालन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों के जान पर आफत, ठिठुरन बन रही बड़ी मुसीबत सबसे भयावह स्थिति स्कूली बच्चों की है। जो…
लावालौंग/चतरा : संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र इन दिनों ठंड,कोहरे और शीतलहरी की चपेट में है। कोहरे और शीतलहरी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।इन दिनों लावालौंग में मेला लगा हुआ है।खासकर मेला पहुंचने वाले लोगों को तो मौसम का विशेष दंस झेलना पड़ रहा है।बीते कई दिनों से ठंडी हवाओं और गिरते तापमान नें लोगों को घरों से निकलना दुर्भर कर दिया है।जिसके कारण रात तो दूर दिन में भी चौंक चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा छाया रह रहा है।कोहरे की हद इस कदर है कि सड़कों पर चलने वाले इके दुके वाहनों को दिन में ही लाइट…
रांची : रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुए लूटकांड और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 महिला सहित 8 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इन पर साक्ष्य छिपाने, आपराधिक योजना को अंजाम देने का आरोप लगा है। बता दें कि पंडरा ओपी क्षेत्र में 30 दिसंबर 2024 को दिनदहाड़े हुई 13 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कल भी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने रांची और रामगढ़ में छापेमारी कर एक महिला सहित 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। ये भी जान लें कि अपराधियों ने…
राँची। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की धनी संस्कृति यहां की पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारीशक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित की जाएगी। मालूम हो कि 2024 मे दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी।देश भर…
चतरा : बढ़ते ठंढ को देखते हुए रेड क्रॉस सोसायटी चतरा ने गरीब बेसहारा लोगों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। यह वस्त्र मुख्य रूप से दिहाड़ी मजदूर और ठेला खोमचा चलाने वाले लोगों को दिया गया। वस्त्र का वितरण रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, वाइस चेयरमैन विवेक केशरी तथा कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। रेड क्रॉस के सचिव ने बताया कि वस्त्र वितरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि वस्त्र जरूरतमंद लोगों को ही मिले। वस्त्र वितरण की शुरुआत पोस्टऑफिस चौक से शुरू किया जो काली मंदिर,…
चतरा : रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर का 54 वाँ स्थापना दिवस आज दिनांक 5 जनवरी 2025 को मनाया गया । इस अवसर पर चतरा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री हरिनाथ महतो मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि चतरा भूमि संरक्षण पदाधिकारी डॉ. हिमांशु महाराणा एवं विद्यालय के सचिव श्री गोविंद खंडेलवाल, सह सचिव श्री दिनेश कुमार खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार खंडेलवाल सह कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर खंडेलवाल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के आचार्या सुकृति कुमारी एवं आचार्य अजय कुमार मिस्त्री ने की ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ दीप मंत्र…
