लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के बांदु गांव में डंप किए गए भारी मात्रा में बालू को अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा ने जप्त कर लिया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि चतरा उपायुक्त के अध्यक्षता में खनन विभाग के टास्क फोर्स की बैठक की गई थी। जिसमें हमें अवैध तरीके से उठाव किए जा रहे बालू और ईंट भट्ठों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जिसके आलोक में हमने गुप्त सूचना के आधार पर बांदु गांव स्थित मुर्गी फार्म के पास से लगभग 2500 सीएफटी की मात्रा में डंप किया गया बालू को जप्त…
Author: Sankalan News
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पिता श्री अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके इलाज से संबंधित पूरी जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना_ की । _मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की…
Ranchi : वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिला कि विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान, सुखदेवनगर के पास ब्राउन शूगर का मुख्य सरगाना कन्हैया कुमार एवं उनके साथी ब्राउन शूगर की खरीद बिकी कर रहे है। इस सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर टीम के द्वारा विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास पहुँचकर पुलिस के द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गये सभी लोगों का बारी-बारी से नाम पता पूछने पर…
Chatra : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मकेश चंन्द्रकार के निर्मम हत्या के विरोध में चतरा जिला के हंटरगंज प्रखण्ड में पत्रकार संघ की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया।जहां दिवंगत पत्रकार के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके उपरांत कैडल मार्च निकाल का विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कैंडल मार्च थाना गेट से निकल गया और किसान भवन में आकर समाप्त हो गया। दिवंगत पत्रकार के फोटो पर पुष्ष अर्पित कर श्रृद्धाजंलि अर्पित भज किया गया।उपस्थित लोगो ने इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा की इन दिनो सच…
Ranchi : अमर शहीद शेख भिखारी समारोह समिति पुंदाग रांची के द्वारा शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! मुख्य अतिथि के मजहर हुसैन एवं विशिष्ट अतिथि कलाम आजाद एवं संजीव कुजूर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया! शहीद शेख भिखारी तथा शहीद टिकैत उमराव को श्रद्धांजलि दी गई! जिसके बाद रात्रि 09 बजे से कव्वाली का कार्यक्रम हुआ जिसमें मशहूर कव्वाल मजहर जानी बनारस एवं वफा परवीन बनारस श्रुताओ को मन मोह लिया! कार्यक्रम की अध्यक्षता सदारत इनामुल हक ने किया! समारोह स्थल में मेला और बच्चों के लिए झूला भी लगाया गया! जिनमें बच्चों ने…
Ranchi : पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रॉची जिला के थाना प्रभारियों को कई महत्पूर्ण निर्देश दिये गये। पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने, नागरिक सेवाओं (पोसपोर्ट / चरित्र सत्यापन हेतु प्राप्त पत्र) का तय समय-सीमा के अन्दर निष्पादन करने, छेड़खानी की घटना पर रोक थाम हेतु प्रभावी कार्रवाई करने, शैक्षणिक संस्थानों के 100 मी0 की परिधि में नशीली पदार्थो के विक्री के विरूद्ध कार्रवाई करने, थाना क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं की सूचना…
चतरा जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत कंबल वितरण योजना के तहत बढ़ते शीतलहर व ठंड को देखते हुए उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार चतरा जिले नगर परिषद क्षेत्र यथा ढंगरटोली, दर्जीबीघा, डोम सिटवा समेत कई अन्य जगहों पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा असहाय, गरीब व वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने नगर परिषद द्वारा चौक चौराहों पर ठंड से बचाव हेतु की गई अलाव की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। उक्त मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमनी लिंडा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनीता कुमारी,…
Chatra : हंटरगंज प्रखंड के कोबना पंचायत के नौका डाहा मोड पर मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा मोबाइल दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर कर एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया बुधवार की सुबह दुकानदार राहुल कुमार दुकान अपना दुकान खोलने आया तो दुकान के बगल का दरवाजा का ताला टूटा पाया जब अंदर जाकर देखा तो दुकान का दरवाजा उखाड़ हुआ है और उसमें रखे हुए मोबाइल से संबंधित जितने भी चीज थे गायब थे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा एवं थाना प्रभारी मनीष कुमार दलबल…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के लमटा पंचायत सचिवालय में आयोजित पांच दिवसीय किसान उद्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया। समापन के मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास उपस्थित हुए। मौके पर उनके साथ बीडीओ विपिन कुमार भारती, अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा और ग्रीनरी के निदेशक भी उपस्थित थे। कृषि से संबंधित अनेक दिशा निर्देश कृषकों को देने के बाद मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि खून पसीना बहाकर आप सभी अन्नदाता की…
Chatra : गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम आयोजन के हर एक बिंदु पर विचार विमर्श कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 2025 का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होगी। कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने एक एक कर सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ साथ सरकारी कार्यालयों…
