Chatra : लावालौंग पुलिस ने गुरुवार को अफीम/ पोस्ता की खेती को विनष्टीकरण अभियान चलाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में किया। थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत अंतर्गत कुकुरमारवा गांव की वन भूमि पर लगे 14 एकड़ में लहलहाते अफीम पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर चलाकर विनष्टीकरण किया है, वहीं जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि रिमी पंचायत अंतर्गत कुकुरमार्वा गांव की बीहड़ जंगलो में वन भूमि पर 14 एकड़ में लगे अफीम पोस्ता की खेती ट्रैक्टर चलाकर विनष्टीकरण किया गया है। तथा अफीम पोस्ता की खेती करने वाले लोगों को सत्यापन कर एनडीपीएस एक्ट के…
Author: Sankalan News
Jamtara : जामताड़ा विधायक आवास पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ एआईसीसी कोऑर्डिनेटर श्री बेला प्रसाद, विधायक दल के उपनेता श्री राजेश कछाप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर और श्री रविंद्र पांडे जी उपस्थित थे। मौके पर मीर साहब ने प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इनके गृह मंत्री द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है। महात्मा गांधी…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल झारखंड को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना है। श्री कुमार आज आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के क्रम में उक्त बातें कहीं। श्री के. रवि कुमार ने पदाधिकारियों…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, केंद्रीय कमेटी एवं केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने गुमला जिले के डुमरी प्रखंड के सिरसी गांव में 3 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले सिरसी- ता- नाले दर्शन यात्रा (वार्षिक पूजा -प्रार्थना कार्यक्रम) में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति ने अपनी मांग से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिर्की, कोषाध्यक्ष…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज निर्माणाधीन विधायक आवासीय परिसर, जगन्नाथपुर, रांची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विधायक गणों के लिए बन रहे आवास, हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, प्ले ग्राउंड, बिजली, पानी और सड़क, व्हीकल पार्किंग सिवरेज- ड्रेनेज सिस्टम समेत अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द इसके हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर विधायक गणों को ये आवास अलॉट किया जा सके। इस दौरान निर्माण कार्य कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस वर्ष जून माह तक सभी…
Chatra : भारत सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक चतरा विधानसभा क्षेत्र जनार्दन पासवान, माननीय विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र उज्ज्वल दास, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा समेत अन्य सभी संबंधित के साथ साथ कक्षा 9 से 12 की प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बालिकाएं, कबड्डी, ताइक्वांडो, स्कैटिंग में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त की…
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर के रांची आगमन पर कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई प्रदेश अध्यक्ष बिनय उराँव के निर्देशानुसार रांची जिला के एन.एस.यू.आई नेता अब्दुल रबनवाज ने अपनी टीम के साथ गुलाम अहमद मीर का स्वागत किया। अब्दुल रबनवाज ने कहा कि मीर साहब के नेतृत्व और प्रतिबद्धता से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दिया। मौके पर आर्यन यादव,महेश, आदिल, आदित्य,कारण, विश्वजीत अमन,प्रियांशु आदि मौजूद थे।
चतरा! भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस को लेकर संगोष्ठी सह चुड़ा दही तिलकुट का आयोजन किया गया अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की, संचालन महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने किया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिधायक डॉ नीरा यादव शामिल थी उन्होंने कहा कि संविधान को कांग्रेस लगातार अपमानित करती आ रही है. कांग्रेस व उसके सहयोगी दल भारत के संविधान का राजनीतिकरण कर रहे हैं. कहा कि भाजपा मानती है कि देश की सांस्कृतिक, शास्त्रों, लोकमान्यताओं, परंपराओं, प्रकृति और नियति राष्ट्र व व्यक्ति के जीवन यात्रा के लिए डॉ भीम राव…
Ranchi : राज्य की उच्च स्वास्थ व्यवस्था रांची स्थित रिम्स अस्पताल पर निर्भर करती है। पूरे राज्य से यहां मरीज आते हैं जिससे अस्पताल पर हमेशा भार रहता है। जनता द्वारा रिम्स के विस्तारीकरण को लेकर वर्षों से मांग की जा रही है। जो राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शिता और स्वास्थ मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी के प्रयास से सफल हो रही है। आज राज्य के स्वास्थ मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने रिम्स अस्पताल के विस्तृत भवन रिम्स–2 के निर्माण हेतु स्वास्थ विभाग के सचिव श्री अजय कुमार सिंह और रिम्स प्रबंधन के साथ निरीक्षण किया। मौके…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड के कल्याणपुर चौक स्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जय बापू-जय भीम-जय संविधान के तहत सम्मान यात्रा निकाली गयी.जिसका नेतृत्व जिला कांग्रेस महासचिव सह प्रखण्ड प्रवेक्षक मो० एकबाल के अगुवाई में की गई वही प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद तुरी ने मंच संचालन किया।सम्मान यात्रा में दर्जनों गांव के कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी के बनैर तले महात्मा गांधी अमर रहे, पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे,बाबा साहेब अमर रहे समेत कई स्लोगन लगाया गया.इस मौके पर मोजाहिद आलम, कोलकोले से मो० एहसान, प्रसान्त कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, वालीउलाह, मो० मनान, धीरू प्रसाद यादव, सन्तोष कुमार, समेत कई लोग शामिल हुए.…
