Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां पंचायत अंतर्गत बघमरी गांव में मुख्य सड़क से गांव तक जाने आने की रास्ता जर्जरएवं पथरीलित थी लोग पगडंडियों के सहारे लोग चला करते थे। इस दशा से तंग आकर ग्रामीणों ने चंदा जमा कर जेसीबी मशीन से कच्ची सड़क बनाया। ग्रामीणों ने रोष व्याप्त करते हुए कहा कि सरकार की अधिकारियों व नेताओं ने नींद की चैन ले रहे हैं, या फिर कुर्सी पर बैठ कर आराम फरमा रहे हैं, हम लोगो को सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि यह जर्जर सड़क की जानकारी मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधियों…
Author: Sankalan News
चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह सदर प्रखंड अंतर्गत दारियातु में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए। गुरुवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्रभर में माता रानी के जयघोष और मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि नौ कुंडीय यह महायज्ञ मां गौरी के साक्षात दर्शन का पावन अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता…
चतरा पुलिस ने टीएसपीसी के तीन उग्रवादी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अपने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता मे दी उन्होंने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि ग्राम चरका कल दुल्की नदी के किनारे तीन-चार व्यक्ति किसी बढी घटना को अंजाम देने हेतु योजना बना रहे है। इस संबंध में परतापुर थाना में सनहा-15/2025,दिनांक-29.01.2025, अंकित कर सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाप्रभारी प्रतापपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी की गईं । छापामारी के क्रम तीन व्यक्तियों को खदेडकर कर पकड़ा गया। पकड़ाये तीनों व्यक्तियों ने अपना नाम विकास शुमार यादव उम्र करीब-25 वर्ष, पिता…
चतरा सदर थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के अहुरी गांव निवासी आरा पंचायत के पूर्व मुखिया रोहित भारती उर्फ बिहारी भुइंया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रोहित 2010 से 2015 तक मुखिया रहे थे । रोहित के विरुद्ध वर्ष 2022 में इंदिरा आवास योजना का 120000 रुपए गबन करने का आरोप है। इस संबंध में चतरा प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने मुखिया रोहित भारती के विरुद्ध सदर थाना में गबन का मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि अहुरी गांव की रहने वाली चेतिया देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास…
रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थों के सेवन की बुराई के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत आनंदपुरी मछली चौक, हनुमान मंदिर के निकट, मछली दुकान, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के…
हज़ारीबाग : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य श्री रविंद्र तिवारी ने बुधवार को परिसदन भवन हज़ारीबाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री बैद्यनाथ कामती और सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संतोष कुमार व अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य श्री रविंद्र तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले एक माह से परिवहन विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न जगहों में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित कई…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी में राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे और सुश्री निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटन का कागजात सौंपा। राज्य सरकार ने आज आधिकारिक तौर पर झारखंड की दो बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान के खेल उपलब्धियों को मान्यता देते हुए राजधानी रांची में उनका अपना घर होने के सपने को आखिरकार पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के…
लावालौंग/चतरा :प्रखंड प्रमुख मनीषा देवी नें प्रखंड मुख्यालय के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए प्रमुख के प्रतिनिधि श्रवण रजक नें बताया कि क्षेत्र में पुनः बढ़ती ठंड को देखते हुए एक बार फिर से जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करवा दिया गया है ताकि ठंड में उन्हें परेशानी ना झेलना पड़े।इस दौरान खाशकर बच्चों और बुजुर्गों से प्रमुख नें अपील किया की ठंड के शुरुआती और अंत में ही अत्यधिक ठंड के शिकार लोगों का मामला देखने को मिलता रहा है।अतः सुबह और रात को गर्म पानी का ही सेवन करें।और ठंड से…
चतरा जिले के टंडवा प्रशासन की टीम ने अफीम माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। अफीम की खेती को लेकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीओ विजय दास के नेतृत्व में गठित पुलिस-प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धनगड्डा पंचायत के बोंगागढ़ा के जंगली इलाके में ले करीब दो एकड़ के अफीम की फसल को लाठी-डंडे से पीटकर नष्ट कर दिया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि पुलिस-प्रशासन के द्वारा अफीम की खेती को लेकर जारी सख्ती और लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद कुछ लोगों…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बजट के जरिए एक ऐसा दस्तावेज तैयार हो, जिससे यहां की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ सर्वांगीण विकास की राह पर राज्य आगे बढ़ सकें। इसके लिए जरूरी है कि संसाधनों का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल हो। मुख्यमंत्री आज झारखंड मंत्रालय में अबुआ बजट- 2025- 26 की तैयारियों के सिलसिले में बजट पूर्व संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि बजट आइडियल तथा सर्वोत्तम हो, इसके लिए विभिन्न विषयों के के विशेषज्ञों ने कई अहम तथा प्रभावी सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर गंभीरता के साथ …
