Author: Sankalan News

चतरा : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में उप विकास आयुक्त, चतरा अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई । सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यकम पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रखण्ड समन्वयक, 15वीं वित्त, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक की उपस्थिति में सभी योजनाओं की समीक्षा की गई । वैसे पंचायत जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं था, उन प्रखण्डों को एक सप्ताह के अन्दर अपना प्रदर्शन में सुधारने लाने का निदेश दिया गया । यदि एक सप्ताह के अन्दर जिन पंचायतों का परफॉर्मेंस में…

Read More

चतरा जिले में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भ्रष्ट प्रशासनिक पदाधिकारिओं के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए काला पट्टी लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चतरा जिले में सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि दोषी अधिकारियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो, वरना आंदोलन और उग्र होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई न्याय और पारदर्शिता के लिए है, और जब तक न्याय नहीं…

Read More

चतरा। हंटरगंज थाना प्रभारी मनीष कुमार को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के बाद निलंबित कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से चाईबासा स्थानांतरित कर दिया गया है। यह कार्रवाई झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता द्वारा की गई है। बतादें की मनीष कुमार ने जून 2024 में हंटरगंज के 42वें थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला था। उन पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध वसूली और अन्य भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन आरोपों की पुष्टि के बाद, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पहले भी पुलिसकर्मियों के अनुचित व्यवहार…

Read More

चतरा अखिल भारतीय मजदूर संगठन ने झारखंड के दो प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी राष्ट्रीय समिति में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। अभिषेक निषाद को झारखंड राज्य सचिव के रूप में और परमेश्वर कुमार राणा को सदस्य के रूप में अधिकृत किया गया है। इनकी नियुक्ति 27 फरवरी 2025 से प्रभावी होगी और इनका कार्यकाल दो वर्षों तक रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पवन बोहत द्वारा जारी अधिकार पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति इनकी कड़ी मेहनत और मजदूर हित में किए गए कार्यों को देखते हुए की गई है। अभिषेक निषाद चतरा जिले के मल्लाह टोली वार्ड नंबर 19…

Read More

रांची : पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से डॉ० संजय आनन्द राव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड ने श्री धनंजय कुमार सिंह पुलिस उप-महानिरीक्षक (सड़क सुरक्षा कोषांग) जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट, श्री दीपक कुमार (State Information Officer, NIC JACU), श्री तैयव हुसैन (उपनिदेशक आई०टी०, एन०आइ०सी०, झारखण्ड), श्री शाश्वत कुमार सिन्हा (State Roll Out Manager eDAR/iRAD) की उपस्थिति में विडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की। बैठक के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड नें जिलावार वर्ष…

Read More

चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में एकल विद्यालय संचालित है। एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालय के सभी आचार्यों के बीच गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के न्यू डाक बांग्ला हाल परिसर में तौलिया (अंगवस्त्र) वितरण किया गया वितरण में प्रखंड प्रशिक्षक रामभजन कुमार, अंचल अभियान प्रमुख प्रेम राम एवं प्रखंड अध्यक्ष निर्मल विश्वकर्मा शामिल थे। संचालित सभी एकल विद्यालय के आचार्यों को तोलिया के साथ-साथ दो दो डब्बा काला श्यामपट में लिखने के लिए खली भी दिया गया वहीं जानकारी के बाद संच प्रशिक्षक रामभजन कुमार ने कहा कि समय-समय पर आचार्य के बीच तथा एकल…

Read More

चतरा : चतरा संसदीय क्षेत्र के स्थानीय भाजपा सांसद कालीचरण सिंह के विरुद्ध झारखण्ड प्रशासनिक सेवा संघ चतरा जिला ईकाई ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। चतरा सांसद पर संघ ने लिखित आरोप आरोप लगाया है कि सांसद के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग,गाली-गलौज व अपमानित किया गया है। मामला है नगर परिषद के द्वारा डीएमएफटी मद से शहर में लगाए गए सोलर लाईट में गड़बड़ी की जांच कर रहे अपरसमहर्ता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की संयुक्त टीम ने जांच किया था ।इसी मामले के विरुद्ध “चमड़े की रखवाली कुत्ते को…

Read More

चतरा उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने युवाओं को अपने संबोधन में रोजगार सृजन पर तीन मुल मंत्र की सीख दी। यथा अवसर का इंतजार करना, अवसर का तलाश करना, अवसर का स्वयं सृजन करना । साथ ही साथ उन्होने यह भी बताया कि वर्तमान दौर प्रतियोगिताओं का है और तकनीक का विस्तार हुआ है। ऐसे में पढ़ने, सीखने और माहौल से खुद को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। किसी काम को करने के लिए नींव को मजबूत करना जरूरी है। नींव को मजबूत करने के लिए मेहनत अति आवश्यक है। उपायुक्त आज चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर डी०…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम 13 जनवरी 2025 में हुए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आम्रपाली परियोजनान्तर्गत सी०टी०ओ० में निहित सभी शर्तों का अनुपालन सख्ती के साथ सुनिश्चित करने हेतु महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, आम्रपाली…

Read More

रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की की पहल पर आरंभ होने वाले नमो ई लाइब्रेरी सह साइबर कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। पीएम नरेंद्र मोदी के रिसर्च और इनोवेशन के मंत्र का प्रमुख माध्यम यह केंद्र बनेगा, जहां शोध से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजय सेठ के द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी किया जा रहे पहल सराहनीय है। यह केंद्र…

Read More