Chatra : उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में की गई। जिसमें सर्वप्रथम पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की बिन्दुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने जिले भर में हुए सड़क दुर्घटना की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं परियोजनाओं से चलनेवाली भारी वाहनों को लेकर सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि मोटर वाहन एक्ट का अक्षरशः…
Author: Sankalan News
लावालौंग: अति सुदूरवर्ती प्रखंड लावालौंग के डीएवी शिक्षा दीप के छठी कक्षा के दो बच्चों नें ओलंपियार्ड परीक्षा में जिला टाॅप करके प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है।ज्ञात हो कि लावालौंग निवासी अमित कुमार मिश्रा की पुत्री ऐंजल कुमारी नें छठी कक्षा के ओलंपियार्ड परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान लाकर जिला टाॅपर बनीं।साथ ही लावालौंग निवासी मंटु प्रसाद केशरी का पुत्र मोहीत प्रसाद केशरी नें जिला में तीसरा स्थान लाकर जिला में थर्ड टाॅपर बना है।टाॅप करने के बाद उक्त दोनों जिला टाॅपरों को रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मेडल,प्रशस्ति…
Chatra : हिंदियाकला के बिरहोर युवाओं से उत्तर प्रदेश में कराया जा रहा बंधुआ मजदूरी” शीर्षक से प्रकाशित खबर प्रकाश में आने पर जिले के उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अरविन्द कुमार, श्रम अधीक्षक, चतरा को उक्त मामले में जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। श्रम अधीक्षक द्वारा दिनांक 25 मार्च 2025 को जिले के प्रतापपुर प्रखण्ड अन्तर्गत हिंदियाकला एवं सुरही टोला का दौरा कर वहाँ के बिरहोर जाति के लोगो से पुछताछ किया गया। जाँच के क्रम में पाया गया कि वे लोग अपनी ईच्छा से उत्तर प्रदेश में काम करने गए…
Chatra : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में झारखण्ड शिक्षा परियोजना, चतरा द्वारा आज केशरी चौक स्थित जिला उत्कृष्ट विद्यालय चतरा में विज्ञान प्रदर्शनी-सह-पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व में किया गया था। प्रखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विज्ञान के मॉडल को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्षनी प्रतियोगिता मे सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तर पर प्रथम…
Chatra : समाहरणालय, सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा की अध्यक्षता में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव प्रतिनिधियों के साथ आयोजित जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि श्री ज्ञानेश कुमार को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने से संबंधित 28 हितधारकों को चिन्हित किया गया है। उन्हें और अधिक सक्षम बनाना चाहते हैं, साथ ही संवैधानिक दायरे में कार्य करते हुए सभी हितधारकों के सुझावों एवं शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा…
चतरा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने ईद-उल-फितर बाजार को लेकर शहर में नो इंट्री का समय परिवर्तन किया है. 25 से 30 मार्च तक रात तक नो एंट्री रहेगा. इस दौरान भारी मालवाहक वाहनो का प्रवेश बंद रहेगा. एसडीओ ने बताया कि 31 मार्च को ईद-उल-फितर मनाये जाने की संभावना है. इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा बाजार में देर रात तक विभिन्न सामानों की खरीदारी अपने परिवार व बच्चो के साथ करते नजर आ रहे है. ऐसे में व्यवसायिक व भारी वाहनो के नियमित परिचालन से खरीदारी करने में परेशानी व दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया…
Chatra : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक समीप नसीम अली के छत पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला।मृत युवक गिद्धौर के ठाकुरवाड़ी मुहल्ला निवासी कृष्ण भुइंया का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप मे हुआ है।मौत की खबर सुन गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे।जहां ग्रामीणों व परिजनों ने युवक के शव को पुलिस के कब्जे में लेने को लेकर विरोध करने लगे।ग्रामीणों ने सड़क भी जाम किया।थाना प्रभारी…
चतरा में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (एसएचडब्लूपी) के तहत जिले के सभी 12 प्रखंडों से पांच- पांच उत्कृष्ट विद्यालयों के उत्कृष्ट 120 आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया । स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी- 3) के तकनीकी सहयोग से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तत्वाधान में आयोजित विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम(एसएचडब्लूपी) के तहत सम्मान समारोह में सभी प्रखंडों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे पांच पांच विद्यालयों एवं उसी विद्यालयों के दोनों आरोग्य दूतों शिक्षकों को वित्तीय वर्ष…
चतरा : गुरुवार की शाम शहर के मेंन रोड जामा मस्जिद के समीप अपराधियों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी अंकित की मौत के बाद शहर में उबाल है। आक्रोशित शहरवासियों के साथ-साथ पक्ष-विपक्ष सभी एक स्वर में घटना में सम्मिलित हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इधर मृतक अंकित का शव देर शाम रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद रांची से चतरा के दिभा मोहल्ला पुरैनिया तालाब के समीप स्थित उसके घर लाया गया। जवान बेटे का शव घर पहुंचते कि उसकी माँ और बहनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। यूं कहे…
चतरा. जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की घोड़दौड़ पंचायत के करिहारा गांव में शुक्रवार को एक महिला की अपने तीन माह के जुड़वे बच्चों के साथ जलकर मौत हो गयी. महिला करिहारा गांव की दिलीप यादव की पत्नी शिवी देवी (22 वर्ष) थी. घटना की खबर सुनकर गांव वाले मृतका के घर पहुंचे. इस हादसे से माहौल गमगीन हो गया था. हादसे की वजह का पता नहीं लग सका है. आग में जलकर तीन लोगों की मौत की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, प्रतापपुर पुलिस ने करिहारा गांव पहुंचकर शव का पंचनामा किया और कब्जा में ले लिया. मृतका…
