Chatra : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शनिवार को चतरा जिला पहुंची। समिति के सभापति रामचंद्र सिंह एवं समिति के सदस्य चंद्रदेव महतो के चतरा परिसदन आगमन पर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पौधा भेंट कर आभार प्रकट करते हुए उनका स्वागत किया।इसके पश्चात चतरा परिसदन में झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामचंद्र सिंह ने की। अवसर पर समिति के सदस्य चंद्रदेव महतो उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य रूप से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों…
Author: Sankalan News
चतरा जिले में बीते दिनों हुई लगातार भारी वर्षा के कारण विभिन्न पंचायतों में जलभराव, मकान क्षति, फसल नुकसान एवं सड़क कटाव जैसी समस्याएँ सामने आईं। इसको लेकर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के स्पष्ट निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा आज विभिन्न पंचायतों में भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर नुकसान की जानकारी ली एवं आवश्यक विवरण संकलित किए। *भौतिक सत्यापन का मुख्य उद्देश्य* प्रभावित परिवारों की मकान क्षति, फसल हानि, पशु क्षति का विवरण एकत्र करना, आपदा राहत मानकों के अनुरूप सहायता हेतु प्रस्ताव…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लावालौंग प्रखण्ड के अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में बीडीओ विपिन कुमार भारती, बीपीओ राजेश कुमार पासवान, जेई सिकन्दर कुमार तथा विद्यालय प्रभारी प्राचार्य अवधेश कुमार, शिक्षक बनवारी कुमार के नेतृत्व में बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही साथ कोलकोले पंचायत सचिवालय में मुखिया राजेश साहू और रोजगार सेवक विवेक सिंह के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। वहीं हेडुम पंचायत…
चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सिमरिया एवं बगरा क्षेत्र में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ व तंबाकू निषेध को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों पर कोटपा अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन की जांच की गई। कई दुकानदारों को नियमों के उल्लंघन के लिए आर्थिक दंड स्वरूप जुर्माना किया गया, वहीं कुछ को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगली बार उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।…
चतरा जिले में प्रस्तावित नव कारा (जेल) एवं मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत चंगेर एवं पावो गांव स्थित चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, भौगोलिक उपयुक्तता, अभिगम मार्ग, आसपास की आबादी, सरकारी मद की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए यथा चिन्हित भूमि के स्वामित्व, अतिक्रमण रहित स्थिति एवं रकबा की…
Chatra : जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर जिले भर से छात्र-छात्राएँ, आमजन, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन एवं योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह शामिल हुए। उनके साथ विधायक, चतरा विधानसभा क्षेत्र श्री जनार्दन पासवान एवं उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी भी उपस्थित रहीं। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने मंच साझा किया और स्वयं योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता दी। कार्यक्रम में प्रातः 6:00 बजे सामूहिक…
Ranchi : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राज भवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज भवन परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनुपम उपहार है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित करने की कला है और इसके अभ्यास से हम स्वस्थ शरीर, शांत चित्त…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने शुक्रवार को देर शाम उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,सभी अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिले में भारी बारिश व बज्रपात को लेकर आपदा से संबंधित ऑनलाइन बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के द्वारा समीक्षा बैठक की गई है जिसमें उन्हें भारी बारिश और आगामी मानसून में सतर्कता को लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की बात कही।आमजन की सुरक्षा, राशन-पानी, शेल्टर, आदि…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ संवाद कर राज्य में हो रहे भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों से कहा है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या से आम जनमानस को निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि लोकल अथॉरिटीज के साथ समन्वय स्थापित कर जल जमाव की…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मंधनियां पंचायत के ग्राम हुटरू टोला बघमरी में लगातार बारिश होने से लगभग सौ मीटर की दूरी तक रास्ते नाला में तब्दील हो गई है यूं ही कहे तो छोटी नदी बनकर पानी बह रही है और लोगों की आवा गमन ठप है जानकारी हो कि यह गांव प्रखंड मुख्यालय से लगभग महज एक किलोमीटर की दूरी में स्थित है। इस गांव की दुर्भाग्य है कि आज भी 77 साल पहले की तरह लोग महसूस कर रहे हैं, जानकारी हो की इस गांव से पूरब की ओर प्रखंड मुख्यालय है तो पश्चिम की…
