Chatra : गुरुवार को देर शाम समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री दौलत वर्मा के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दौलत वर्मा ने जिले में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करते हुए प्रशासनिक गतिविधियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, अनुशासित कार्यशैली एवं सौम्य व्यवहार…
Author: Sankalan News
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के चटनियां मौजा में संचालित जय शिव स्टोन माईंस व क्रशर के संचालक सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी एवं चतरा जिले के निवर्तमान जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास के विरुद्ध सदर थाना में धोखाधड़ी व जिले के वरिय अधिकारियों व पीएमओ कार्यालय को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 216/25 के तहत भादवि के धारा 467/469/471/420/120 बी/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्या है मामला, जिस पर दर्ज हुआ मामला सदर थाना क्षेत्र के खरीक गांव निवासी सुबोध सिंह…
चतरा. वन विभाग ने बुधवार की रात चतरा-बगरा मार्ग स्थित चेकनाका के पास अवैध कोयला लदे दस हाइवा को जब्त किया है. वहीं कोयले लदे वाहनों को स्कॉर्ट कर रही एक वैगनआर (जेएच-02 एआर 8223) को भी जब्त किया है. मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के टाटी गांव निवासी अनुज कुमार अनुज कुमार (पिता-हरि गोप), लातेहार के बालूमाथ निवासी पंकज कुमार (पिता-कुलेश्वर साव), हजारीबाग के केरेडारी स्थित बारियात् निवासी अमन कुमार (पिता-सुरेश कुमार) व कलाम अंसारी (पिता-रबुल मियां) शामिल हैं. सभी हाइवा में 300 टन कोयला लदा था.…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत पकड़िया स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम परिसर की साफ-सफाई, भवन की संरचना, रहवास योग्य स्थिति एवं वृद्धजनों के लिए मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि वृद्धा आश्रम फिलहाल बंद है और उसकी भौतिक स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि यह वृद्धा आश्रम मई 2024…
लावालौंग/चतरा : झालसा रांची के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चतरा के मार्गदर्शन एवं माननीय सचिव महोदय के नेतृत्व में दिनांक 26/06/2025 को लावालौंग प्रखण्ड के कटिया पंचायत भड़कुलवा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को नशा उन्मूलन, नशीले पदार्थों से बचाव तथा उनसे होने वाले शारीरिक मानसिक तथा सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई साथ ही साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति के बारे में एवं मानव तस्करी तथा नशीले पदार्थों के तस्करी से बचाव में पहल हेतु जागरूक किया गया लोगों को विधिक सलाह हेतु 15100…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं आवासीय विद्यालयों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (NSCBAV), बालक/बालिका आवासीय विद्यालय (BLAV), CM SoE विद्यालय, पाठ्यपुस्तक एवं पोशाक वितरण, मिड-डे मील, समग्र शिक्षा अभियान, दिव्यांग एवं दृष्टिहीन छात्रों हेतु संचालित योजनाएं तथा बुनियादी ढाँचे से जुड़ी परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराई जाए एवं जुलाई…
Chatra : मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्यभर में 10 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” के अंतिम दिन चतरा जिला प्रशासन द्वारा भव्य थीम आधारित मैराथन दौड़, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, सेल्फी प्वाइंट एवं विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर समाहरणालय परिसर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक “मादक पदार्थ निषेध” विषय पर आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, सरकारी कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने “नशा नहीं, नव निर्माण चाहिए” जैसे नारों के साथ…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से संबंधित एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों एवं सीएसआर के तहत कार्य कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में विभिन्न कंपनियों द्वारा अब तक किए गए सीएसआर कार्यों की समीक्षा की गई, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्द्धन से संबंधित पहलें। उपायुक्त ने सभी कंपनियों को निर्देशित किया कि वे अपने सीएसआर फंड का समुचित उपयोग करते हुए जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी कहा…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार की अध्यक्षता में स्पेशल कैंप हेतु जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तीय साक्षरता (Financial Inclusion) के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। यह विशेष शिविर 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। अपर समाहर्ता ने जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) को निर्देशित किया कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री…
Chatra : मंगलवार को कान्हाचट्टी प्रखंड में भाजपा द्वारा वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली व धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कान्हाचट्टी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अगुवाई में किया गया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के सभी सीमा को पार कर चुकी है। झारखंड में घूसखोरी चरम सीमा पर है। प्रखंड हो या अंचल सभी जगह बिना चढ़ावा का कोई काम नहीं होता है। वर्तमान झारखंड सरकार में गरीब आदमी अपना कोई भी सरकारी काम करवाने के लिए परेशान रहता है। सुनने वाला कोई नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार…
