Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता के अंतिम दिन दौड़ी चतरा – समाहरणालय से स्टेडियम तक थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन
    Chatra News

    मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता के अंतिम दिन दौड़ी चतरा – समाहरणालय से स्टेडियम तक थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्यभर में 10 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” के अंतिम दिन चतरा जिला प्रशासन द्वारा भव्य थीम आधारित मैराथन दौड़, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, सेल्फी प्वाइंट एवं विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर समाहरणालय परिसर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक “मादक पदार्थ निषेध” विषय पर आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, सरकारी कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने “नशा नहीं, नव निर्माण चाहिए” जैसे नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया।जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है। इस अभियान का उद्देश्य है लोगों को जागरूक कर उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना। युवा वर्ग से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें नशे के लत से दूर रहे और अपने ऊर्जा को किसी अच्छे कार्य के लिए प्रयोग करें। जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि चतरा को नशा मुक्त बनाया जाए।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए अपना संकल्प व्यक्त किया कि वे स्वयं नशा से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा आज चतरा जिला में नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए आज के कार्यक्रम में यह देखने को मिला कि काफी संख्या में युवाओं एवं स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया है। नशे के विरुद्ध चतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मैं आमजन से अपील करता हूँ कि नशे से दूर रहें, और यदि नशे से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो अविलंब प्रशासन को सूचित करें। स्टेडियम परिसर में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट, स्लोगन बैनर/कट आउट एवं थीम आधारित चित्र प्रदर्शनियों ने युवाओं और छात्रों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कई प्रतिभागियों ने “मैं हूँ नशा मुक्त – क्या आप हैं?” जैसे स्लोगन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला जनसमर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय , पुलिस विभाग, स्कूली शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक, स्वयंसेवक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं और विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “यह अभियान केवल एक शुरुआत है। हमें इसे निरंतर जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है, ताकि चतरा जिला आने वाले वर्षों में पूरी तरह से नशा मुक्त बन सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब

    August 9, 2026

    Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी

    August 9, 2026

    Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.