Chatra : रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न स्थलों का अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण विशेष रूप से मुरवे (सिमरिया) एवं धनगड्डा (टंडवा) क्षेत्र में किया गया, जहां रेलवे कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी कार्यस्थलों को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षित मानकों के अनुरूप बनाए जाने का निर्देश दिया गया है। बैरिकेटिंग, चेतावनी बोर्ड, लाल झंडा, प्रकाश की समुचित व्यवस्था (हैलोजन लाइट आदि) अविलंब लगाई जाए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी साइटों की घेराबंदी मजबूत एवं जलरोधी होनी चाहिए।प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों…
Author: Sankalan News
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के जमरी कर्बला मैदान के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक का पहचान गोपाल कुमार सिंह पिता सीताराम सिंह उम्र करीब 19 वर्ष कान्हा कला के रूप में हुआ है। युवक का शव जमरी कर्बला मैदान के समीप एक पलाश के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ सुबह जानवर चराने पहुंचे तो देखा कि पलास के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव है जिसके बाद घटना आग की तरह फैल गया और कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को किया गया। जिसके बाद राजपुर थाना…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड अंतर्गत हेडुम पंचायत निवासी कामख्या सिंह भोक्ता ने हिंदू-मुस्लिम एकता की अहम मिसाल पेश कर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब पेश कर दिया है। उन्होंने अपने आंगन में एक ही स्थान पर मंदिर और मस्जिद का निर्माण कर वर्षों से पूजा-पाठ और इबादत एकसाथ निभाते हुए सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। करीब 100 वर्षों से कामख्या सिंह भोक्ता न सिर्फ रामनवमी जैसे हिंदू पर्व, बल्कि मोहर्रम जैसे मुस्लिम पर्व भी पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते आ रहे हैं। उनके घर में इन दोनों त्योहारों को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी के साथ…
चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती की रोकथाम एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को लेकर एक जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक एवं विधिवत रूप से किया गया। उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का उद्देश्य इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य जिले में अवैध अफीम उत्पादन की रोकथाम, नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों…
हजारीबाग/छड़वा: मोहर्रम की नवमी को छड़वा मोहर्रम मैदान में एक ऐतिहासिक मेला देखने को मिला। इस दिन तेरह गांवों के जुलूसों ने यहां पहुंचकर एकता, आस्था और शौर्य की अनोखी झलक पेश की। खुटरा, बालियन, हेडलाग, गढ़ोखर हुसैनी मोहल्ला, गढ़ोखर पगार मोहल्ला, रोमी, पबरा, सुल्मी, हरना, लुपुंग, पिचरी और सारुगढ़ु गांवों के अखाड़ों ने छड़वा मैदान में भाग लिया। इन जुलूसों में 70 से 90 फीट ऊंचे गगनचुंबी इस्लामी परचम शामिल थे, जो देखने वालों को कर्बला की याद दिला रहे थे। इस मौके पर “या हसन – या हुसैन” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। युवाओं ने परंपरागत…
Chatra : मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र त्यौहार मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल अधिकारी जहूर आलम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो,अंचल अधिकारी अनिल कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। पत्रकारों से बात करते हुए अनुमंडल अधिकारी जहूर आलम ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह दिखाना है कि प्रशाशन आपके साथ है। आप मिल जुलकर आपसी भाईचारा के माध्यम से त्योहार मनाएं। कहा कि चतरा के लोग काफी शांतिप्रिय हैं। दोनों धर्मों…
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के हदहदवा जंगल से पुलिस ने गुरुवार की देर शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर 23 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम संतोष कुमार (19 वर्ष) है,जो थाना क्षेत्र के पांडेय टोला मुहल्ले का रहने वाला है।चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के राजा टांड़ से कुलेश्वरी मंदिर,मेला टांड़ जाने वाले रास्ते में कुछ लोग अफीम की खरीद बिक्री करने वाले हैं। सूचना पर…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पौधा भेंट कर अतिथियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल, विधायकगण – जनार्दन पासवान (चतरा), कुमार उज्ज्वल (सिमरिया), रौशन लाल चौधरी (बड़कागांव), सांसद प्रतिनिधि श्री रविन्द्र सिंह (हजारीबाग लोकसभा), वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी श्री राहुल मीणा एवं दक्षिणी श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारीगण चतरा के श्री जहूर आलम एवं…
हजारीबाग/छड़वा: मोहर्रम की आठवीं तिथि को हजारीबाग के छड़वा मोहर्रम मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला श्रद्धा, शौर्य और एकता का प्रतीक बन गया। इस वर्ष मेले में उमड़ी भीड़ ने पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब खुटरा, बालियन, हेडलाग, गढ़ोखर, रोमी, पबरा, सुल्मी सहित दर्जनों गांवों से आए 9 अखाड़ों ने अपने परचम और करतब से माहौल को अद्वितीय बना दिया। 70 से 90 फीट ऊँचे इस्लामी परचम (निशान) जब छड़वा मैदान की फिजा में लहराए, तो या हसन-या हुसैन के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने पारंपरिक हथियारों और हैरतअंगेज़ करतबों से दर्शकों का…
कान्हाचट्टी/चतरा : गुरुवार को प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत झारखंड सरकार के आदेशानुसार आम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को मनरेगा योजना के तहत संचालित योजना आम बागवानी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मनरेगा योजना के तहत लगाए जा रहे आम बागवानी वर्तमान में किसानों को आए के साधन को वृद्धि करने वाली सबसे प्रभावशाली योजना है। राज्य सरकार आम बागवानी लगाने को लेकर विशेष जोर दे रही है। तथा आम बागवानी योजना के तहत हजारों किसान अपने जमीन का सदुपयोग करके अपने आए को दोगुना कर रहे है। वही प्रखंड में जमरी बक्सपुरा पंचायत के…
