Author: Sankalan News

चतरा : कान्हाचट्टी प्रखंड, में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत निर्मित पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से लाभुकों को उनके नए घरों में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को सम्मानपूर्वक आवासीय सुविधा प्रदान कर जीवन स्तर में सुधार लाना है। मुख्य अतिथि एवं अधिकारीगण की उपस्थिति गृह प्रवेश समारोह में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला समन्वयक (आवास योजना), प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुनील प्रकाश, प्रखंड समन्वयक, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य एवं प्रमुख बिंदु बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की चतुर्थ तिमाही की बैंकिंग प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक संचालित हो रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान पर विशेष चर्चा की गई। इस अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई यथा जनधन खातों का Re-KYC, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित कदहे गांव के देवी मंडप समीप और ग्राम कदहे व चानी की सीमा पर पुलिया टूट जाने से ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ गई है। यह सड़क लावालौंग को कुंदा प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं। इलाज, साप्ताहिक हाट-बाजार, स्कूल व शिक्षण संस्थान जाने वाले लोगों सहित निर्माण सामग्रियों की ढुलाई भी इसी मार्ग से होती है। परंतु टूटे पुल के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना…

Read More

चतरा उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा कान्हाचट्टी प्रखंड का एक दिवसीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत बकचुम्बा पंचायत अंतर्गत सेवइयां गढ़ा में JSLPS समूह दीदियों द्वारा संचालित मलचिंग कृषि परियोजना एवं बकरी पालन कार्य के अवलोकन से की गई। उपायुक्त ने दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं, कुछ का त्वरित निष्पादन निरीक्षण के उपरांत प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कान्हाचट्टी में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें राशन कार्ड, भूमि अतिक्रमण, आपदा सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पुल निर्माण आदि विषयों से संबंधित…

Read More

लावालौंग/चतरा : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डीएवी शिक्षादीप स्कूल में गुरुओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर विद्यालय परिसर में उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सभी गुरुओं के चरण पखारने से हुई।इसके बाद बच्चों नें गुरुओं को तिलक लगाया,माल्यार्पण किया,आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।बच्चों नें एक से बढ़कर एक गाने,भाषण, कविताएं और अपनी कला प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।स्कूल के संचालक अमित कुमार मिश्रा नें बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुरु का स्थान भगवान से भी बड़ा…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बगरा रोड मुख्य चौक के समीप नवनिर्मित एम एस सीताराम पेट्रोल पंप का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया।उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा तथा प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंप का शुभारंभ किया।पंप के संचालक राजू प्रसाद केशरी एंड सन्स की ओर से राधाकांत पाठक एवं अमित कुमार मिश्रा नें विधिवत पूजा-अर्चना कराकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। पंप संचालक ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उद्घाटन के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे…

Read More

हजारीबाग | विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अस्पताल अधीक्षक अनुकरण पूर्ति समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उन चिकित्सकों, सहकारिता कर्मियों और सहिया को सम्मानित किया गया जिन्होंने जन स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना रहा। सम्मानित किए गए कर्मियों ने न केवल अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर सेवाएं दीं,…

Read More

चतरा कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राजवीर ने हाल ही में चतरा सिविल सर्जन दिनेश कुमार को स्वास्थ्य एवं प्रशासक निदेशालय का निदेशक बनाए जाने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने चतरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार को भी नई जिम्मेदारी मिलने पर बुके देकर बधाई दी। राजवीर ने दिनेश कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं राजवीर कुमार ने डॉ पंकज कुमार से चतरा सदर अस्पताल के साफ सफाई पेयजल डॉक्टर के समय पर ना बैठने जैसे समस्याओं से अवगत कराया वहीं डॉक्टर पंकज कुमार ने उन्हें अस्वस्थ किया कि प्रभार संभालने के बाद सदर अस्पताल…

Read More

लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत के मुखिया अमित चौबे की तत्परता से एक 16 वर्षीय नाबालिक की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। उक्त विषय की जानकारी देते हुए मुखिया के नजदीकी मंटू कुमार नें बताया कि लमटा गांव निवासी गोपाल भुइयां अपने 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी का विवाह आरसेल गांव निवासी सुनील भुइयां के साथ तय किया था। विवाह तय होने से लेकर पूनम बेहद तनाव भरी जिंदगी जी रही थी।जिसका कारण था अधेड़ उम्र के सुनील भुइयां के साथ उसका विवाह बाजबरन कराया जाना।आगे मंटू कुमार नें बताया कि घर से मौका पाकर चुपके से…

Read More

हजारीबाग | सेवा और समर्पण की भावना को साकार करते हुए राही फाउंडेशन और 41 क्लब ने हाल ही में जरूरतमंदों की मदद के लिए एक विशेष वितरण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गरीब परिवारों, अस्पतालों और छोटे बच्चों के बीच आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, हनी, सैनिटरी पैड, पढ़ाई की किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।इस अभियान की जानकारी देते हुए 41 क्लब के सदस्य राजेश सुडॉं ने बताया कि उनकी टीम ने न सिर्फ हजारीबाग क्षेत्र में बल्कि मुंबई जैसे महानगरों में भी सहायता का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि राही फाउंडेशन के जरिए मुंबई में जरूरतमंदों…

Read More