चतरा जिले के टंडवा एनटीपीसी साइट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एक पूर्व सैन्यकर्मी की सड़क पर अचानक गिर जाने से मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।घटना टंडवा भामाशाह चौक के समीप की है। डीजीआर कंपनी के सुरक्षा गार्ड लाल बहादुर, जो पूर्व में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे, शुक्रवार को अपने कमरे से बाजार दवा लेने निकले थे। इसी दौरान वे अचानक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में…
Author: Sankalan News
चतरा शहर के गर्ल्स हाई स्कूल के समीप किरण स्टूडियो में झारखण्ड के खेलगांव में आयोजित होने वाले फोटोग्राफी एक्सपो का रविवार को चतरा जिला फोटोग्राफी एएसोसिएशन के द्वारा पोस्टर लांच किया गया।आगामी 10,11एवं 12 अप्रैल 2026 को खेलगांव में आयोजित होनें वाले 6th Jharkhand Imaging Expo के उपलक्ष्य पर झारखण्ड के अलावे अन्य कई राज्यों से छायाकार एवं फोटो आर्ट से जुड़े व्यवसायी इस वृहद आयोजन में भाग लेंगे।इस तीन दिवसीय एक्सपो के दौरान फोटोग्राफर्स को फोटोग्राफी की बारिकियों,सेटिंग्स की बेहतर प्रशिक्षण के साथ विभिन्न कंपनियों के कैमरा सेल एवं सर्विस की सेवा व्यवस्था एक मंच पर प्राप्त हो…
Chatra : हंटरगंज हाई स्कूल के मैदान में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के तस्वीर पर मुख्य अतिथि दिव्यानन्द सरस्वती ने पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन स्वयंसेवक राहुल जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासायनिक खाद से धरती का दोहन पर सांस्कृतिक मंचन तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहन झाँकी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकार गायिका शालिनी गुप्ता के द्वारा शास्त्रीय अंदाज मे “देखकर राम जी को जनक नन्दिनी बाग में खड़ी की खड़ी रह…
लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के बनवार गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद कुल 17 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भोला यादव,शिवपूजन यादव, आशीष यादव,रघुनंदन यादव एवं लोकेश कुमार शामिल हैं।पुलिस के अनुसार,इन सभी को छापामारी अभियान चलाकर पकड़ा गया है।हालांकि,गिरफ्तार अभियुक्तों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।परिजनों का…
कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के सीताराम सायल बगीचा में रविवार, 22 मार्च को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें भाजपा प्रखंड मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, कामख्या सिंह, मिलन केशरी, अरुण सिंह, सुमन सिंह, कैंडी नगर की मुखिया अचला कुमारी सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्मेलन के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। संयोजक विनय…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग में सरहुल पर्व के अवसर पर भव्य जुलूस का आयोजन किया गया।जुलूस सरहुल स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी एवं भोक्ता समाज के लोग शामिल हुए।सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बन गया। जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा।युवक-युवतियां पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे, वहीं महिलाएं भी गीत गाते हुए शामिल हुईं।पारंपरिक धुनों के साथ-साथ डीजे की धुन पर भी लोग झूमते नजर आए,जिससे आयोजन में आधुनिकता की…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा,उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।प्रखंड मुख्यालय के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हुटरू गांव के ईदगाह में बड़ी संख्या में एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के अलावा रिमी,कोलकोले, मान्धनिया, टूनगुन, नावाडीह और कोंची गांवों में भी अपने-अपने ईदगाहों पर लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की।सभी स्थानों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ देखी गई और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। नमाज के दौरान इमाम साहब…
हंटरगंज /चतरा : माता कौलेश्वरी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तथा हिन्दु, जैन एवं बौद्ध धर्म के संगम स्थल कौल्हुआ पहाड़ पर चैत्र मेला के उपलक्ष्य पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विधि व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।23 मार्च से प्रारंभ होने वाले विश्व प्रसिद्ध कौलेश्वरी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में हंटरगंज थाना प्रभारी कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए दल-बल के साथ कौलेश्वरी मंदिर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने मंदिर परिसर सहित सभी संवेदनशील स्थलों का बारीकी से जायजा लिया और…
चतरा के मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद,एक महीने के पवित्र रमजान के रोजों और इबादत के बाद आज चतरा जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक, हर तरफ खुशियों का माहौल देखा गया। हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की व शांति के लिए दुआएं मांगी। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों में रौनक दिखाई देने लगी थी। प्रतापपुर, हंटरगंज, सिमरिया, जोरी, पत्थलगड़ा और इटखोरी समेत तमाम प्रखंडों में छोटे-बड़े सभी ईदगाह…
चतरा जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार चतरा जिले में संचालित “जल महोत्सव पखवाड़ा” (08 मार्च से 22 मार्च 2026) के तहत आज सिमरिया प्रखंड के चोपे पंचायत अंतर्गत तोरार ग्राम स्थित परियोजना +2 उच्च विद्यालय में ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य (सिमरिया पूर्वी), पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता, संबंधित जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं, जलसहिया, मास्टर जलसहिया, प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट…
