Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा
    Chatra News

    चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर  समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट समेत अन्य से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई।

    *जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक*

    जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में अपर समाहर्त्ता ने पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा बाजार क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले लापरवाह वाहन चालक एवं वाहन मालिक के ऊपर कार्रवाई करें। निरंतर ऐसा देखा जा रहा है कि सड़क पर लोग वाहन खड़ा कर देते है जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। भारी वाहनों के चालको के आँखों की नियमित जांच की जाय। वाहन जांच अभियान के क्रम में लाईसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस, शूज की भी नियमित रूप से जांच की जाय।

    *मेगा प्रोजेक्ट*

    बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
    मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले/ एन०ओ०सी/एफ आर ए/रैयती मान्यता, अवार्ड, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए अपर समाहर्त्ता ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की समीक्षा कर जल्द उन मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। जिससे कि रैयतों को ससमय भुगतान हो सके एवं जिले में सभी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वहीं सभी निर्माणाधीन कार्यों में उन्होंने निर्देशित करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया जिससे संचालित सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में रैयतों से बात कर मुआवजा समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ सभी अंचल अधिकारियों को जीएम लैंड का सर्वे कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता ने जमीन मुआवजा राशि एवं अब तक किए गए भुगतान की पूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक लिया। गहन समीक्षा उपरांत सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का ससमय समाधान करने को कहा। जिससे कि प्रोजेक्ट का संचालन सरलता पूर्वक हो सके। उक्त बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय, अंचल अधिकारी, समेत विभिन्न परियोजनाओं प्रतिनिधि समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.