Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई नए योजनाओं के अनुमोदन पर हुआ चर्चा
    Chatra News

    जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई नए योजनाओं के अनुमोदन पर हुआ चर्चा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर), जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति, राज्य/अनाबद्ध योजना अंतर्गत क्रियान्वित व पूर्ण योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर मद अंतर्गत नई ली जानेवाली योजनाओं की स्वीकृति पर चर्चा एवं योजनाओं का वित्तीय एवं भौतिक स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में अधिष्ठापित कार्पोरेट कम्पनी को कहा कि अपने दायित्व को समझे और उसमें सुधार करें। आगे उन्होने कहा कि पूर्व में ली गई विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। उन्होने उत्तरदायित्व के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं में लापारवाही नहीं की जाने की बात कही। वहीं सुस्त रफ्तार और लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए लिए गए निर्णय के आलोक में कंपनियों की सहमति के बावजूद रूचि नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे उन्होने कहा कि कंपनियों को सौंपे गए कार्य संभव नहीं है तो इसकी भी जानकारी दे। जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई विकास योजनाओं के अनुमोदन पर चर्चा किया गया। इसमें चतरा कॉलेज में सोलर आधारित डीप बोरिंग का अधिष्ठापन, टण्डवा खनन प्रभावित क्षेत्रों में सोलर आधारित डीप बोरिंग के द्वारा पेयजल की आपूर्ति योजना का निर्माण, नगर परिषद अंतर्गत ड्राय जोन क्षेत्र में डीप बोरिंग इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा का भवन निर्माण एवं अन्य संसाधन मुहैया कराया जाना, सदर अस्पताल परिसर में एनएम होस्टल की मरम्मति एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, इसी प्रकार महिलाओं एवं बच्चों का कल्याण से संबंधित योजनाएं, नगर परिषद क्षेत्र चतरा में नशा मुक्ति अभियान हेतु प्रचार-प्रसार संबंधित कार्य समेत अन्य योजनाओं के अनुमोदन पर विचार विमर्श कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगे उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं में डुब्लीकेशी न हो और जो योजनाएं नियमानुसार ग्राम सभा से पारित हो उसी विकास योजनाओं को शामिल करें। इसके पश्चात जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से एवं अनाबद्ध निधि मद से जिले में संचालित पूर्ण, अपूर्ण व लंबित योजनाओं की भी बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जो योजनाएं पूर्ण कर ली गई है उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर करें और जो योजनाएं लंबित है उसे समय सीमा के अंदर गुणवŸाा युक्त सामग्री का उपयोग करते हुए पूर्ण कराएं। मौके पर उपस्थित तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता को साफ शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में जो भी कार्य कराए जा रहे है उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सभी कार्पोरेट कंपनी के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद

    November 5, 2026

    अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट

    November 4, 2026

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.