Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि गवन करने वाले रोजगार सेवक राकेश रंजन पर प्राथमिकी दर्ज।
    Chatra News

    फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि गवन करने वाले रोजगार सेवक राकेश रंजन पर प्राथमिकी दर्ज।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला प्रशासन कार्य के प्रति अनियमितता बरतने वाले व  लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त दिख रहा है। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया है कि हंटरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत कोबना के रोजगार सेवक राकेश रंजन के द्वारा मनरेगा के कार्य में भारी अनियमितता व लापरवाही बरती जा रही है।

    मुखिया और ग्रामीणों से प्राप्त हुई थी शिकायत

    ग्राम पंचायत कोबना के मुखिया एवं ग्रामीणों द्वारा 15 फरवरी 2025 को मौखिक एवं लिखित रूप से बताया गया कि ग्राम रोजगार सेवक पंचायत में उपस्थित नहीं रहते हैं एवं अपने मनमौजी तथा लापरवाही से काम करते हैं जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि इनके द्वारा गलत मंशा से जानबुझकर योजनाओं में अनियिमितता बरती जा रही है। इनके द्वारा योजनाओं में फर्जी तरीके से लेवर डिमांड एवं मजदूरी की उपस्थिति भी दर्ज की जाती है।

    ग्राम बहेरी पंचायत कोबना में मनरेगा अन्तर्गत योजनाओं की हुई जांच, क्या क्या दिखा अनियमितता

    ग्राम बहेरी में चन्द्रवती देवी के खेत में 100x80x10 का तालाब निर्माण यह योजना मनरेगा अन्तर्गत क्रियान्वित है। प्राक्कलित राशि मो०-497901/- रूपये। इस योजना में मशीन (जेसीबी) का उपयोग होने का प्रमाण मिला है, जो कि मनरेगा अधिनियम का उलंघन है। इस योजना में ग्राम रोजगार सेवक द्वारा फर्जी एवं गलत तरीके से लेवर डिमाण्ड / मजदूरों का कार्य आवंटित एवं मस्टर-रॉल का संधारण (मजदूरों की हाजरी बनाने इत्यादि) करते हुए मो०-233920/-रू० की राशि का गबन / दुर्विनियोग किया गया है।
    ग्राम बहेरी में दीपक सिंह के खेत में 80x80x10 का डोभा निर्माण यह योजना मनरेगा अन्तर्गत क्रियान्वित है। प्राक्कलित राशि मो०-419221/- रू०। भुगतना राशि मो0-299642/- रू०। जांच की तिथि में की गई मापी के अनुसार भुगतेय राशि लगभग 141716/-रू० होती है। इस योजना में जांच की तिथि मजदूरों का कार्य आवंटित है, परन्तु योजना स्थल पर मजदूर कार्यरत नहीं पाये गये जिससे स्पष्ट है प्रतीत होता है कि ग्राम रोजगार सेवक द्वारा गलत तरीके से लेवर डिमाण्ड / मजदूरों का कार्य आवंटन एवं मस्टर-रॉल का संधारण (मजदूरों की हाजरी बनाने इत्यादि) किया जाता है। योजना में कार्य के अनुरूप भुगतान नहीं है। ग्राम बहेरी में गिरजा सिंह के खेत में 80x80x10 का डोभा निर्माण यह योजना मनरेगा अन्तर्गत क्रियान्वित है। प्राक्कलित राशि मो0-419221/- रू०। भुगतना राशि मो0-264860/-रू०। जांच की तिथि में की गई मापी के अनुसार भुगतेय राशि लगभग 141716/-रू० होती है। इस योजना में जांच की तिथि मजदूरों का कार्य आवंटित है, परन्तु योजना स्थल पर मजदूर कार्यरत नहीं पाये गये जिससे स्पष्ट है प्रतीत होता है कि ग्राम रोजगार सेवक द्वारा गलत तरीके से लेवर डिमाण्ड / मजदूरों का कार्य आवंटन एवं मस्टर-रॉल का संधारण (मजदूरों की हाजरी बनाने इत्यादि) किया जाता है। योजना में कार्य के अनुरूप भुगतान नहीं है।

    राकेश रंजन, ग्राम रोजगार सेवक, कोबना के विरूद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज

    उक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि ग्राम रोजगार सेवक द्वारा अनियमितता बरती गई एवं मनरेगा अधिनियम के विरूद्ध कार्य तथा सरकारी राशि की गबन / दुर्विनियोग किया गया है।  उक्त के आलोक में राकेश रंजन, ग्राम रोजगार सेवक, कोबना के विरूद्ध दिनांक-16 फरवरी 2025 को प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज के द्वारा हंटरगंज थाना में  प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसका केस नंबर 34/ 2025 है।

    जांच में भी इनके द्वारा नहीं किया गया सहयोग

    17 फरवरी 2025 को उक्त संबंधित कारण पृच्छा/ स्पष्टीकरण ग्राम रोजगार सेवक को की गई है। प्रधान सहायक को कारण पृच्छा/ स्पष्टीकरण पत्र हस्तगत (तामिला) कराने हेतु निदेशित किया गया, जिसके संदर्भ में प्रधान सहायक द्वारा बीडीओ को लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि संबंधित ग्राम रोजगार सेवक, श्री राकेश रंजन का मोबाईल स्वीच ऑफ है एवं प्रखण्ड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में लगातार अनुपस्थित हैं तथा ये अपने निवास स्थान, चतरा भी नहीं पाये गये/नहीं मिले जिसके कारण कारण पृच्छा/स्पष्टीकरण पत्र तामिला नहीं करा पाएं। उक्त जांच क्रम में संबंधित योजनाओं का अभिलेख (मापी पुस्त, मस्टर-रॉल एवं अन्य दस्तावेज आदि) की मांग की गई जिसे ग्राम रोजगार सेवक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही स्वयं उपस्थित हुए। अभीतक इनके द्वारा अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया।

    कार्य मुक्ति के लिए बीडीओ ने किया अनुशंसा

    प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज निखिल गौरव कमान कच्छप ने जांचों उपरांत बताया कि राकेश रंजन, ग्राम रोजगार सेवक, कोबना के द्वारा मनरेगा के कार्य में भारी अनियमितता और सरकारी राशि का गलत तरीके से निकासी किया गया है, जो कि सरकारी राशि का गवन का मामला है। उक्त के आलोक में राकेश रंजन से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण के माध्यम से जवाब भी मांगा गया था जो अप्राप्त रहा। जिसपर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। साथ ही उनके कार्य मुक्ति के लिए जिला को अग्रेत्तर कार्रवाई करने हेतु अनुशंसा किया गया है। ग्राम पंचायत कोबना के मुखिया द्वार 1 मार्च 2025 को लिखिए एवं मौखिक जानकारी मिली कि ग्राम पंचायत कोबना में रोजगार सेवक की उपस्थिति नहीं रहने के कारण पंचायत में विकास कार्य प्रभावित है। इसके आलोक में उक्त पंचायत में रोजगार सेवक के नियुक्ति के लिए जिला को अनुशंसा किया जा रहा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 12, 2026

    नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.