Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पैंतीस दिनों से पीड़ित परिवार काट रहा थाने का चक्कर,नहीं की जा रही कार्रवाई
    Chatra News

    पैंतीस दिनों से पीड़ित परिवार काट रहा थाने का चक्कर,नहीं की जा रही कार्रवाई

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के लावालौंग पंचायत स्थित मदनडीह गांव का एक दुष्कर्म पिडित परिवार पैंतीस दिनों से लगातार लावालौंग थाना का चक्कर काट रहा है।फिर भी अब तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए पिडिता के स्वसूर सुरेश पांडेय एवं पति राजू पांडेय नें बताया कि गांव के ही अनिल यादव नें मेरी बहू के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।इसके बाद हमने छः अगस्त को लावालौंग थाना में आवेदन दिया था।इसके बाद आरोपी को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के लोग थाना का चक्कर काटने लगे।नतीजा यह हुआ कि पुलिस के कोई भी कारवाई ना करके टालमटोल करने का काम शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस के द्वारा हमें बोला गया कि दूसरा आवेदन दो इसके बाद हमने दूसरा आवेदन भी दिया इसके बावजूद भी थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा के द्वारा कोई भी कार्रवाई के लिए कदम नहीं उठाया गया और ना ही एफआईआर दर्ज किया गया। थाना प्रभारी हमें यह बोलकर गुमराह करते रहे कि पहले गिरफ्तार करेंगे फिर एफआईआई करेंगे।थाना प्रभारी के रवैये से तंग आकर हम सभी परिजन चतरा पुलिस अधीक्षक से मिले।जिस पर उन्होंने कारवाई  का आश्वासन भी दिया।पुनः थाना प्रभारी के कहने पर तीसरी बार आवेदन दिया इसके बाद एफआईआर दर्ज किया गया। परंतु 35 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा अब तक कोई कारवाई नहीं किया गया।वहीं व्हाट्सएप मैसेज से अनिल यादव मेरे पूरे परिवार की हत्या करने का धमकी पर धमकी दे रहा है।और मेरी बहू के साथ अभद्र फोटो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में लग रहा है।जिससे हमारा पूरा परिवार बेहद आहत महसूस कर रहा है।आगे पीड़िता के पति राजू पांडेय नें बताया कि अनिल यादव के धमकी के डर से  दो दिन पूर्व हम पूरे परिवार के साथ जान बचाने की गुहार लगाने थाना आए थे।जहां बैठे-बैठे सुबह से शाम हो गया परंतु थाना प्रभारी से मुलाकात नहीं हुई।और किसी भी थाना के कर्मी के द्वारा हमें कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।पिडित परिवार का कहना है कि अगर पुलिस मामले की शीघ्र कारवाई नहीं करती है तो हम सभी परिवार लावालौंग थाना अथवा चतरा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष भूखे प्यासे धरना पर बैठ जाएंगे।इस बावत थाना प्रभारी से पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि अनिल यादव के ऊपर आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को तीन नोटिस भेजा जा एगा अगर उसका जवाब वो नहीं देता है या समर्पण नहीं करता है उसके लिए अग्रिम कारवाई किया जाएगा।

    रिपोर्टर मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : खंडहर में तब्दील हुआ प्रतापपुर का ऐतिहासिक राजगढ़ किला, अब कचरा फेंकने की जगह बना

    May 12, 2026

    Chatra News सिमरिया एसडीओ की पहल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कड़ाई, सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा

    May 12, 2026

    Chatra News : सगे भाई का खौफनाक धोखा: नशे की आग में भाई ने भाई को मार डाला!

    May 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh News : सोना खरीदने से रोकने की अपील पर नाराज़ हुए स्वर्णकार, मोदी से फैसला वापस लेने की मांग May 12, 2026
    • Chatra News : खंडहर में तब्दील हुआ प्रतापपुर का ऐतिहासिक राजगढ़ किला, अब कचरा फेंकने की जगह बना May 12, 2026
    • Chatra News सिमरिया एसडीओ की पहल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कड़ाई, सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा May 12, 2026
    • Chatra News : सगे भाई का खौफनाक धोखा: नशे की आग में भाई ने भाई को मार डाला! May 11, 2026
    • Chatra News : विधायक की पहल: कटिया पंचायत में लगे चार नए ट्रांसफार्मर May 11, 2026
    • Ramgarh News :रामगढ़ में बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने किया ध्वस्त दो तस्कर को किया गिरफ्तार May 11, 2026
    • Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन May 11, 2026
    • Chatra News : पिता की हत्या में बेटा-बहू: पारिवारिक आग ने जलाई जिंदगी, पुलिस ने रातोंरात पकड़े अपराधी May 11, 2026
    • Chatra News : 87 साल के योद्धा की जीत! हड़ताल रुकी, SDM का वादा – एक महीने में बदलाव का भरोसा May 11, 2026
    • Chatra News : हेमंत सरकार की पहल पर नक्सल और अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए चतरा पुलिस को सौंपी गई 22 हाई स्पीड बाईक May 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.