Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में आयोजित हुआ अभिनंदन शाह विजय संकल्प सभा, सबसे मजबूत बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को को किया गया सम्मानित
    Chatra News

    चतरा में आयोजित हुआ अभिनंदन शाह विजय संकल्प सभा, सबसे मजबूत बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को को किया गया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि नए संकल्पों के साथ प्रतिबद्ध होकर पुनः भाजपा को विजय संकल्प दिलाने के लिए प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं ।उन्होंने कहा कि भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है जबकि दूसरी राजनीतिक दल देश बेचने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा देश की एकता को एक सूत्र में बांधने का और विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ चल रही है ।जबकि झारखंड प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टियों लोक लुभावना वायदा देकर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है ।उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिसने झारखंड बनने से पहले ही झारखंड के भ्रूण हत्या का प्रयास किया था, उन्हीं के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा आज प्रदेश की सरकार चला रही है। ऐसे में इसे क्षेत्र की जनता का कल्याण नहीं हो सकता ।उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार जन विरोधी नीतियों के साथ-साथ भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का संरक्षण और संसाधनों के दोहन में लगी हुई है ।चतरा जिला मुख्यालय स्थित धामनिया के पास आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बोल रहे थे।कार्यक्रम का आयोजन प्रथम पाली में चतरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ की गई जबकि द्वितीय पाली में सिमरिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने भाजपा का दामन थामा है। दामन थामने वालों में सिसई के जयप्रकाश रजक, कुलदीप पासवान, पुष्पा देवी सहित अन्य शामिल है। इस मौके पर मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने उन्हें शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में सिमरिया विधानसभा के एदला पश्चिमी पूर्वी के बूथ अध्यक्ष को सबसे सशक्त बूथ के लिए सम्मानित भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बदौलत ही लोकसभा चुनाव में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से तकरीबन 76000 मतों से दूसरे कांग्रेस के प्रत्याशी से बढ़त बनाई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ता झारखंड में सबसे अधिक मतों से सिमरिया विधान सभा से जीत दिलाएंगे। जबकि चतरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव पर जीत का लक्ष्य संकल्प के साथ रखना है। ताकि आने वाले समय में प्रदेश से इस भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे ।इस मौके पर सिमरिया के लोकप्रिय विधायक किशुन कुमार दास ने कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सक्षम बनाना और गांव को आत्मनिर्भर बनाना, वंचित लोगों को सम्मान दिलाना भाजपा का लक्ष्य है।भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार ही झारखंड को सजा और संवार सकती है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतरा विधानसभा के संयोजक जनार्दन पासवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे।कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्षों को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। चतरा विधानसभा के चतरा विधानसभा के हंटरगंज प्रखंड स्थित बूथ संख्या 153, 393 ,398, 461, 472 के बूथ अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। अभिनंदन अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने की ।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ,विनय जायसवाल आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश सिंह, युगल किशोर खंडेलवाल ,नवीन साह,अशोक शर्मा,विनय सिंह,राम विलास सिंह के साथ-साथ जीतन राम अमित साहू, अक्षय वट पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.