Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लेम पंचायत में किए शिविर का निरीक्षण
    Chatra News

    जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लेम पंचायत में किए शिविर का निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड रजत पर्व के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सुशासन और जन-सेवा को केंद्र में रखकर संचालित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आज से पूरे जिले में विधिवत शुभारंभ हो गया। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी रोस्टर के अनुसार यह महत्वाकांक्षी जन-कल्याणकारी अभियान 21 से 28 नवंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं, प्रमाण-पत्रों, पेंशन योजनाओं एवं कल्याणकारी लाभों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ रूप से पहुँचाना है। अभियान के प्रथम दिन, उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी स्वयं चतरा सदर प्रखंड के लेम पंचायत पहुँचीं, जहाँ उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लगाए गए शिविरों का विस्तृत निरीक्षण किया। उपायुक्त के आगमन पर शिविर परिसर में मौजूद लाभुकों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का क्रमवार निरीक्षण कर सेवाओं की उपलब्धता, प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा उपस्थित कर्मियों की तत्परता का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए, ताकि कोई भी लाभुक बिना आवश्यक सेवा प्राप्त किए वापस न लौटे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभुकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ एवं आवश्यकताएँ सुनीं। जन्म प्रमाण पत्र, आय व निवासी प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी सेवाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन, राशन कार्ड निर्गति आदि मामलों में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर लोगों ने संतोष व्यक्त किया, वहीं कई लाभुकों ने त्वरित सेवा मिलने पर खुशी भी जताई। इसके अतिरिक्त, शिविर में उपायुक्त ने लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, धोती–साड़ी वितरण तथा अन्य परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। विशेष रूप से वृद्धजन, महिलाओं, असहाय एवं पात्र लाभुकों को परिसंपत्तियाँ प्रदान किए जाने से शिविर में सकारात्मक वातावरण बना रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का अंतिम लाभ तभी सार्थक होता है जब वह सीधे जनता तक सहजता से पहुँचे, और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह पूर्णतः परिणामपरक होना चाहिए और किसी भी लाभुक को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़े। उन्होंने सभी टीमों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध सेवा, सही मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। अभियान के पहले ही दिन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि सरकारी सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने की इस पहल को जनता ने पूरे मन से स्वीकार किया है। जिले भर में आयोजित शिविरों में आज अनेक विभागों द्वारा बड़ी संख्या में प्रमाण-पत्र जारी किए गए, आवेदन लिए गए और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। आपयुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे रोस्टर के अनुसार अपने-अपने पंचायतों में निर्धारित तिथि पर अवश्य पहुँचें और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएँ। आने वाले दिनों में भी मेरे एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों के शिविरों का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुचारु, प्रभावी और जनोन्मुखी बना रहे। उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, अंचल अधिकारी अनिल कुमार, गणमान्य जनप्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.