Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उत्कृष्ट कृषि उत्पाद हेतु कुल 75 कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया
    Chatra News

    उत्कृष्ट कृषि उत्पाद हेतु कुल 75 कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार आत्मा चतरा के तत्वाधान में अनुमण्डल कृषि प्रक्षेत्र, तपेज चतरा में “जिला स्तरीय फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन किया गया। मेला में माननीय विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र श्री उज्ज्वल दास, माननीय विधायक चतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त उपस्थित थे।मेला का उद्घाटन उपस्थित सभी माननीयों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेला में कृषि एवं संबद्ध विभाग के साथ-साथ जेएसएलपीएस, बीज कम्पनियों, कृषि यंत्र की कम्पनियों, पीडीएमसी कंपनी, इफको कंपनी, बिरसा कृषक पाठशाला एवं इंडियन नर्सरी का स्टॉल लगाया गया। मेला में जिले के सभी 12 प्रखण्डों के कृषक अपने-अपने कृषि उत्पाद के साथ उपस्थित हुए एवं उत्कृष्ट उत्पाद के लिए उन्हें क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार

    बीरेन्द्र कुमार, पिता स्व० महेन्द्र साहू ग्राम अमगावों, पंचायत-पिरी, प्रखण्ड सिमरिया, जिला – चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार हेतु प्रथम पुरस्कार स्वरूप 25,000/- (पच्चीस हजार) रू० से पुरस्कृत किया गया।श्रीमति बसंती पन्ना, पति विनय सेंगर, ग्राम खूँटीकेवाल कला, पंचायत-नावाडीह, प्रखण्ड-हंटरगंज, जिला चतरा को ‘जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार” हेतु द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 15,000/- (पन्द्रह हजार) रू० से पुरस्कृत किया गया।अवध किशोर दांगी, पिता स्व० छेदी दांगी, ग्राम ब्रहमन्ना, पंचायत ब्रहमन्ना, प्रखण्ड-चतरा, जिला चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार ” हेतु तृतीय पुरस्कार स्वरूप 10,000/- (दस हजार) रू० से पुरस्कृत किया गया।

    जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र पुरस्कार

    मोहन प्रजापति, पिता अकलू प्रजापति, ग्राम सिदकी, पंचायत सिदकी, प्रखण्ड प्रतापपुर, जिला चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र पुरस्कार” हेतु प्रथम पुरस्कार स्वरूप 12,000/- (बारह हजार,भीम रजक, पिता झामन रजक, ग्राम दारियातु पंचायत दारियातु, प्रखण्ड-चतरा जिला चतरा को ‘जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृक्षक मित्र पुरस्कार” हेतु द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 7,000/- (सात हजार,विजय गंझू, पिता शंकर गंझू, ग्राम बाहागड़ा, पंचायत हेडूम, प्रखण्ड लावालौंग जिला चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र पुरस्कार” हेतु तृतीय पुरस्कार स्वरूप 5,000/- पाँच हजार रुपया से पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट कृषि उत्पाद हेतु कुल 75 कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया एवं 06 किसानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मेला में लगभग 600 कृषक उपस्थित थे। अनुमण्डल पदाधिकारी, चतरा, माननीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला परिषद्, चतरा, विधायक प्रतिनिधि, चतरा विधान सभा क्षेत्र के साथ-साथ देवरिया पंचायत के मुखिया, इसके साथ कृषि एवं संबद्ध विभाग के पदाधिकारी यथा श्रीमति निकहत परवीन, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा के वैज्ञानिक दल एवं श्री राजेश कुमार सिंह, प्रभारी उप परियोजना निदेशक, आत्मा उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Craim News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात

    July 22, 2026

    Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम

    July 22, 2026

    Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Craim News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    • Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस July 22, 2026
    • Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश July 22, 2026
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.