Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित देर शाम हुई समीक्षा बैठक। सम्पूर्ण चतरा लोकसभा क्षेत्र में 1687841 है मतदाता।
    Chatra News

    लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित देर शाम हुई समीक्षा बैठक। सम्पूर्ण चतरा लोकसभा क्षेत्र में 1687841 है मतदाता।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : बुधवार को देर शाम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित समाहरणालय सभा कक्ष में सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान में जिले में कुल मतदाता, वाहन मैनेजमेंट, मैन पावर मैनेजमेंट, पीठासीन पदाधिकारी का प्रशिक्षण, माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना की तैयारी, पोलिंग पार्टी डिस्पैज एवं प्राप्ति, वल्नरेबल बूथ, वल्नरेबल व्यक्ति समेत अन्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    चतरा लोकसभा क्षेत्र में इतने मतदाता
    चतरा जिले के 26-सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरूष मतदाता 193181, महिला 182072 कुल 375253 मतदाता है। जिसमें दिव्यांग मतदाता 5529, 18-19 वर्ष के मतदाता 17119, सर्विस इलेक्टर्स 619, 85प्लस उम्र के वृद्ध मतदाता 1753 है। 27-चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल महिला मतदाता 207996, पुरूष 217471 कुल मतदाता 425467 मतदाता है। जिसमें दिव्यांग मतदाता 7198, 18-19 वर्ष के मतदाता 21459, सर्विस इलेक्टर्स 625, 85प्लस उम्र के वृद्ध मतदाता 1793 है। लातेहार 73-मनिका विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरूष मतदाता 130193, महिला मतदाता 129198 कुल 259391 है। जिसमें दिव्यांग मतदाता 3930, 18-19 वर्ष के मतदाता 10889, सर्विस इलेक्टर्स 521, 85प्लस उम्र के वृद्ध मतदाता 1679 है। 74-लातेहार विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरूष मतदाता 154816, महिला 150983 कुल मतदाता 305799 हैं । जिसमें दिव्यांग मतदाता 3310, 18-19 वर्ष के मतदाता 12142, सर्विस इलेक्टर्स 381, 85प्लस उम्र के वृद्ध मतदाता 2473 है। 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरूष मतदाता 165321, महिला मतदाता 156610 कुल 321931 है। जिसमें दिव्यांग मतदाता 7411, 18-19 वर्ष के मतदाता 15433, सर्विस इलेक्टर्स 602, 85प्लस उम्र के वृद्ध मतदाता 2103 है। बताते चले कि इसी प्रकार पांचों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल मतदाताओं 1687841 है। जिसमें कुल दिव्यांग मतदाता 27378, 18-19 वर्ष के मतदाता 77042, सर्विस इलेक्टर्स 2748, 85प्लस उम्र के वृद्ध मतदाता 7698 है। बैठक में बताया गया कि 2019 लोकसभा चुनाव के समय कुल 676777 मतदाता थे वहीं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाताओं में वृद्धि हुई है जो कि कुल मतदाता 800720 है। चतरा विधानसभा एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 2019 की तुलना में वर्ष 2024 में कुल 123943 नए मतदाता जुड़े।
    आगे जानकारी दी गई कि चतरा विधानसभा क्षेत्र के वैसे बूथ जहां के मतदाताओं को 12-13 कि0मी0 की दूरी तय कर मतदान करने जाना पड़ता था वैसे तीन मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजी गई है। जिसमें 372 यूपीएस सिकीद कान्हाचट्टी को 371 एमएस गड़िया, 267 यूपीएस एकता मरगड़ा कुन्दा को 264 यूएचएस कुटील, 269 एनपीएस कोजराम कुन्दा को, 268 यूएमएस सिकीदाग के लिए प्रस्ताव भोजी गई है। इसके अलावे ईभीएम डिस्पैच एवं प्राप्ति से संबंधित तैयारियों, वाहन कोषांग के द्वारा किए जा रहे कार्य, स्वीप गतिविधि, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन समेत अन्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। स्वीप गतिविधि के बारें में बताया गया कि जिले भर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 148 रात्रि चौपाल, 28 नुक्कड़ नाटक, 46 पेंटिंग प्रतियोगिता, 134 कैंडल मार्च, 26 सिगनेचर अभियान, 46 से अधिक रंगोली प्रतियोगिता, 29 सेल्फी कैम्पेन, 238 डोर टू डोर विजिट कार्यक्रम, 15 रैली, 245 एसएचजी महिलाओं के साथ बैठक, बूथ जागरूकता ग्रुप, 894 गतिविधि समेत अन्य कार्य कराएं गए है। जिससे अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करें। हर एक मतदाता के मत का महत्व है। सबसे कम प्रतिशत वाले कुल 50 मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर जिले के अधिकारियों को हर एक बूथ के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है जो बूथ पर जाकर तीन बार कार्यक्रम कर रहें है। उक्त बैठक में सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल, व्यय प्रेक्षक सैकत बसु, पुलिस प्रेक्षक गोपेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.