Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दहेज की भेंट चढ़ गयी एक नवविवाहिता,पति गिरफ्तार
    Chatra News

    दहेज की भेंट चढ़ गयी एक नवविवाहिता,पति गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 17, 2025Updated:March 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। शहर के दीभा मुहल्ला में एक नवविवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गयी । मृतका के पिता ने ससुराल वालों द्वारा नव विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका शहर के दीभा मुहल्ला निवासी राजेश पांडे की 20 वर्षीय पत्नी मधु देवी है। इस मामले में मृतका के पिता अशोक कुमार पांडे ने सदर थाना में मृतका के पति, सास-ससुर तथा दोनों देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना को दिए आवेदन में अशोक कुमार पांडे ने बताया है कि बीते 10 जुलाई 2024 को उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर अपनी बेटी मधु की शादी दीभा के रहने वाले रमेश दत शर्मा के पुत्र राजेश पांडे के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसका दामाद राजेश पांडे व उसके माता-पिता तथा भाई ने दान दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री मधु के साथ मारपीट करने लगे। इस मामले को लेकर कई बार समाज के लोगों की बैठक भी हुई । जिसमें उसके पति और उसके ससुराल के लोगों को समझाया बुझाया गया था। होली के दिन भी उनकी बेटी मधु के साथ मारपीट की गई। रविवार की सुबह उसके दामाद राजेश पांडे ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसमें उसके पिता रमेश दत शर्मा, उसकी मां माया देवी, उसका भाई राकेश पांडे व रमन पांडे ने भी उसका सहयोग किया । पुलिस मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर सदर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.