Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक सम्पन्न।
    Chatra News

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक सम्पन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति/मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 समेत अन्य विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

    बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना, अमृत सरोवर, मजदूरी भुगतान, नेशनल मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम, मानव दिवस सृजन, 15वें वित्त द्वारा संचालित योजना की क्रमवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    प्रधानमंत्री आवास योजना

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिन लाभुकों को किस्त की राशि दी जा चुकी है और उनके द्वारा आवास अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है वैसे लाभुकों को चिन्हित कर स्थल निरीक्षण करते हुए आवास को पूर्ण कराएं। अगर इसके बाद भी लाभुकों के द्वारा आवास पूर्ण नहीं किया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थति में शत प्रतिशत आवास को पूर्ण कराएं। आगे उन्होने कहा कि 31 अक्टूबर 2023 से 10 नवम्बर 2023 तक चलो करे आवास पुरा का दूसरा फेज प्राप्त निर्देश के आलोक में चलाया जाना निर्धारित है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पुरी तैयारी कर ले जिससे कि अभियान के क्रम में शत प्रतिशत आवास को पूर्ण कराया जा सके।

    15वें वित्त

    15वें वित्त आयोग से प्राप्त आवंटन के विरूद्ध किए गए खर्च की समीक्षा प्रखण्डवार की गई। प्रायः देखा जा रहा है कि संबंधित प्रखण्डों द्वारा प्राप्त आवंटन का सदुपयोग नहीं किया जा रहा है उन प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त आवंटन का शत प्रतिशत राशि का सदुपयोग किया जाय।

    मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024

    दिनांक-27.10.2023 को हुए मतदाता सूची का प्रकाशन एवं स्पेशल कैम्पेन अभियान के तहत दिनांक 28.10.2023, 29.10.2023, 04.11.2023 एवं 05.11.2023 तक चलने वाले अभियान की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि उक्त तिथि को चलने वाले अभियान के तहत सभी बी0एल0ओ0 अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर नाम पंजीकरण, सुधार, विलोपन, ब्लैक एण्ड वाईट फोटो, खराब गुणवत्ता वाला फोटो प्रतिस्थापन का कार्य करेंगे और आगे बैठक में उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि फार्म 6, 7 एवं 8 की मॉनिटरिंग करेंगे और प्राप्त फार्म का रिपोर्ट प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही आने वाले मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

    May 16, 2026

    चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम

    May 16, 2026

    Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला

    May 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली May 16, 2026
    • चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम May 16, 2026
    • Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला May 16, 2026
    • Chatra News : वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक May 15, 2026
    • Chatra News : आधी रात सड़क पर उतरे डीटीओ महेश्वरी यादव, 2.65 लाख जुर्माना से मचा हड़कंप! May 15, 2026
    • Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश May 14, 2026
    • Chatra News : दवा दुकानदारों का बिगुल: 20 मई को चतरा से लेकर देशभर हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी पर भड़का गुस्सा! May 14, 2026
    • चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज May 14, 2026
    • Chatra News : अफीम की खेती और तस्करी को रोकने के लिए कुंदा में चलाया गया जागरूकता अभियान May 14, 2026
    • चतरा पुलिस ने अफीम कारोबार के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई,10 लाख रुपए मूल्य के 2.28 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार May 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.