Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बालूमाथ के बसिया पिकेट पर पुलिस द्वारा चलाया गया एंटी क्राइम जांच अभियान
    अपराध

    बालूमाथ के बसिया पिकेट पर पुलिस द्वारा चलाया गया एंटी क्राइम जांच अभियान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालूमाथ। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से बसिया पिकेट पुलिस द्वारा रविवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया पिकेट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जहां आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की गई. इस जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहनता से जांच की. चालकों से वाहन के रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा दस्तावेजों की जांच की गई. इसके साथ ही सुरक्षा मानकों जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया गया. बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे. उन्होंने कहा कि जांच अभियान में नियम विरुद्ध ड्राइविंग व अन्य विसंगतियों पाए जाने पर जिला परिवहन विभाग को जुर्माना व अन्य अग्रतर कार्रवाई के लिए फोटो उपलब्ध कराया जा रहा है. एएसआई देव मंगल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने सक्रियता के साथ वाहनों की जांच की. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में शांति और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इसी दिशा में पुलिस लगातार सक्रिय है. इस मौके पर बसिया पिकेट पुलिस के साथ-साथ सशस्त्र बल के जवान भी तैनात थे.

    लातेहार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश

    July 22, 2026

    Crime news : हंटरगंज के व्यवसाई प्रेम सिंह को धमकी देने वाले प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

    July 11, 2026

    Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए”

    July 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.